SNE NETWORK.AMRITSAR.
पंजाब के अमृतसर में माल रोड पर स्थित एक पांच सितारा होटल में भयंकर आग लग चुकी है। आग शुक्रवार की देपहर डेढ़ बजे के करीब लगी। प्राथमिक जांच पड़ताल में आग लगने का कारण जनरेटर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। फिलहाल, इस बारे अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। हैरान करने वाली बात यह है कि कोई दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। पास में पंजाब पुलिस के कमिश्नर आवास है। होटल पूरा खाली करवा दिया गया। ट्रैफिर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है। कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे जांच की जा रही है।
शुक्रवार की दोपहर ठीक डेढ़ बजे के करीब माल रोड स्थित पांच सितारा होटल में लगे जनरेटर में एक जोर सा धमाका होता है। फिर उसमें से आग की लपटे हवा में उड़ने लगती है। ये देख होटल स्टाफ चौकन्नय हो जाता है। तत्काल होटल के मेहमान तथा स्टाफ को बाहर निकालने का काम आरंभ हो जाता है। होटल का एक स्टाफ आग पर काबू पाने के लिए आग नियंत्रित यंत्र का उपयोग करता है। किंतु आग इतनी भयंकर थी कि वह थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। ऐसे दमकल विभाग को तो सूचित कर दिया जाता है , लेकिन अभी तक उनकी भी गाड़ी वहां पर नहीं पहुंची। ऐसे में प्रशासन तथा दमकल विभाग पर सवाल खड़े होना भी लाजिमी माना जा रहा है।
सड़कों पर जमा हुई भीड़
अब तक की ताजा जानकारी मुताबिक, माल रोड तथा होटल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है। लोग अपने-अपने कैमरे से फोटो तथी वीडियो बनाने में लग चुके है। इतना ही नहीं ये खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फैल चुकी है। पास में स्थित पुलिस आयुक्त आवास पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि अभी आयुक्त आवास में नहीं, अपने कार्यालय में हैं। ###USA###UK###CANADA###FIVE-STAR-HOTEL-FIRE-AT-AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

