वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
अभी-अभी पंजाब के जिला अमृतसर के एक में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कथित अपराधी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने जा रही थी तभी उसने पुलिस का हथियार छीन कर गोलीबारी आरंभ कर दी। गनीमत रहा कि किसी पुलिस अधिकारी को गोली नहीं लगी, जबकि, जवाबी फायरिंग में कथित अपराधी की टांग को गोली लगी। फिलहाल, उसे पुलिस सरकारी अस्पताल ले गई है। थाना कैंटोनमेंट में पुलिस के खिलाफ गोली चलाने तथा ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की।
दिन शुक्रवार समय करीब दोपहर 1 बजे का, थाना छावनी पुलिस कथित अपराधी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की निशानदेही पर हथियार कब्जे में लेने के लिए साथ ले गई। उसने हथियार शहर के बाहर होली सिटी जगह पर छिपा रखा था। हथियार को बरामद कर लिया गया। जब टीम वापस छावनी क्षेत्र पहुंच रही थी, तभी कथित अपराधी ने एएसआई अश्वनी शर्मा से पिस्टल छीन लिया। तत्काल उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने काफी मुश्किल से पोजिशन संभाली। तभी पुलिस ने उस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उसकी टांग को गोली लग गई। तुरंत गिर गया। टांग से खून बहाने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, अगर जवाबी कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गोली पुलिस अधिकारियों को लग सकती थी।
पता चला है कि थोड़ी देर में पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर घटनास्थल पर पहुंच रहे है। फिलहाल, क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस विशेषज्ञों की टीम जांच पड़ताल में जुट चुकी है। कथित अपराधी के खिलाफ थाना में दोबारा से मामला दर्ज किया गया।