AMRITSAR BREAKING….फिर एक बार दहेज के लोभियों से प्रताड़ित होकर विवाहिता ने निगला तेजाब, मौत……गुनहगार शव छोड़ हुए फरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

समाज में दहेज के लोभियों को सूली पर लटका देना चाहिए। क्योंकि, इनकी प्रताड़ना की वजह से समाज में कई महिलाएं अपनी जान तक दी चुकी हैं। इस बार का मामला पंजाब के जिला अमृतसर से जुड़ा हैं। दहेज के लोभी ससुरालियों से तंग आकर तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। 2 वर्ष पूर्व सिमरनजीत कौर का विवाह छेहरटा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह से हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के पिता के बयान पर पति, सास तथा ननद के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने की धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला ने रविवार को तेजाब निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को हमेशा ही ससुराल परिवार इस बात के लिए तंग करता था कि वह दहेज अधिक नहीं लेकर आई। 

बेटी उनकी इस बात को हमेशा इसलिए टाल देती कि उसके मायके परिवार की बदनाम नहीं हों। कभी विवाद के बारे मायके परिवार को नहीं बताया। आरोप लगाए कि बेटी को कई बार घर से भी निकाल दिया गया। लेकिन, बेटी ससुराल चली जाती। शनिवार रात्रि बेटी को ससुरालियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह सहन नहीं कर पाई। उसने तेजाब निगल लिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बेटी द्वारा तेजाब निगलने की बात को उनसे छुपाया गया। उन्हें बेटी के मृत्यु बारे रविवार को पता चला। 

उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ससुराल परिवार में पति, सास, ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल, किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes