वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
यहां पर पकड़े गए बदमाश-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन के करीब राउंड फायरिंग हुई। कथित बदमाश को गोली लग चुकी है। उसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पता चला है कि मुठभेड़ तब हुई जब पकड़ा गया बदमाश छिपाए गए हथियार को पुलिस अपने साथ माहला गांव लेकर पहुंची। उसने पुलिस को बीमार होने का बहाना बनाया तथा छिपा रखी पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल, माहौल कंट्रोल में है। पुलिस ने उक्त इलाके को सील कर दिया। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उक्त अपराधी अन्य साथियों सहित लूटपाट का गिरोह चला रहा था। गिरोह का किंगपिन कौन था , इस बारे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया।
शहर में पिछले दिनों लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कथित अपराधी गुरप्रीत सिंह तथा विशाल ने लूटपाट में इस्तेमाल की जाने वाली पिस्टल को गांव माहला के पास छिपाए होने का पता बताया था। इस बीच पुलिस की एक विशेष टीम हथियार को बरामद करने के लिए उसे अपने साथ ले गई। गांव माहला के पास विशाल ने बीमार होने का बहाना बना। तभी उसने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्म रक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली विशाल को लगी तो जमीन पर गिर गया। पुलिस का कोई जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई।
एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उक्त अपराधी को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। गोली टांग पर लगी है। कितने राउंड गोलियां चली है, इस बारे पुलिस जांच का विषय बताकर अभी तक स्पष्ट नहीं किया। फिलहाल, विभागीय सूत्रों से पता चला है कि कुल 6 राउंड फायरिंग हुई। उक्त स्थान चले हुए कारतूस पुलिस की टीम ने कब्जे में ले लिए। क्षेत्र को पुलिस की निगरानी में सील कर दिया गया।