AMRITSAR BREAKING……..बर्गर मांगने पर चल गई ताबड़तोड़ गोलियां, ये हाल है इस क्षेत्र का…….घायल सरपंच का बेटा, कानून से लेकर सरकार के खिलाफ पीड़ित परिवार ने खड़े किए सवाल

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

नोकझोंक के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। मामला, अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र कत्थूनंगल का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोली चलाने वाला एक रेस्त्रां का मैनेजर है तथा जिसे गोली लगी है, वह ग्राहक था। उसने बर्गर मांगा था देरी की वजह से आपस में विवाद हो गया। सीसीटीवी कैमरा में सारा घटनाक्रम कैद हो चुका है। मामला, शनिवार की देर रात का है। पुलिस ने रेस्त्रां के मैनेजर सहित कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हो पाई। पता चला है कि जिस युवक को गोली लगी है, उसके पिता गांव के सरपंच है। क्षेत्र में दहशत का माहौल पनप रहा है। 

जानकारी के अनुसार, कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक जाने माने रेस्त्रां में एक ग्राहक आता है। वह रेस्त्रां से बर्गर की मांग करता है। आर्डर देने के बावजूद डिलीवरी समय में देरी हो जाती है तो वह शिकायत लेकर मैनेजर के पास पहुंच जाता है। मैनेजर तथा ग्राहक के बीच नोकझोक हो जाती है। इस बीच मैनेजर पिस्टल निकाल कर ग्राहक पर गोलियां दाग देता है। पता चला है कि गोलियां की कुल संख्या 4 के करीब है। गोली ग्राहक के बाजू पर लगती है तो वह खून से लथपथ जमीन पर गिर जाता है। माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। सभी लोग इधर-उधर भागने लग जाते है। मैनेजर मौके से फरार हो जाता है। 

घायल को आनन-फानन में उसके साथी लोग अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि घायल की हालत काफी चिंताजनक है। परिवार घायल के पास पहुंच चुका है। उधर, पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है करीब आधा दर्जन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। छापेमारी निरंतर जारी है, जल्द पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes