AMRITSAR BREAKING….बेचारी विवाहिता का ससुरालियों ने कर दिया कत्ल…ऊपर से देहाती पुलिस ने कर दिया धक्का….भड़के परिवार ने शव रख लगा दिया धरना

पुलिस की चेतावनी…धरना देने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई…..शव की बेअदबी करने का लगाया आरोप

हरप्रीत सिंह.पंडोरी वडैच.मजीठा (अमृतसर)। 

दुबले-कुचले परिवार से संबंध रखने वाली एक गरीब विवाहित का उसके ससुरालियों ने गला घोट कर कत्ल कर दिया। ऊपर से ग्रामीण पुलिस पर धक्का करने का संगीन आरोप लगा है। भड़के पीड़ित परिवार ने रविवार दोपहर 2 बजे पंडोरी वडैच रोड पर शव रख कर धरना लगा दिया। पुलिस ने अपने ऊपर लगे आरोप सिरे से नकार दिया। पुलिस ने चेतावनी देते कहा कि धरना करने वाले एक-एक सदस्य पर कानूनी कार्रवाई की जाएगा। शव रोड पर रखना सरासर बेअदबी है। मरने वाली की पहचान राजविंदर कौर के तौर पर हुई। पति कुछ समय से विदेश (बहरीन) देश में रहता है। मृतक विवाहिता की मां मोहिंदर कौर के बयान पर ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया, जबकि, पीड़ित परिवार ससुराल परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस ने जांच का भरोसा देकर फिलहाल धरने को हटा लिया। धरना देर सायं साढ़े पांच बजे समाप्त हुआ। 

वर्ष 2024 को मृतक विवाहिता का प्रेम विवाह गांव पंडोरी वडैच के रहने वाले गुरमेज सिंह के साथ हुआ। दोनों ने आपस में एक साथ जीने  मरने की कसम खाई। विवाह के कुछ समय सब कुछ ठीक रहा। इस बीच विवाहिता का पति काम के सिलसिले विदेश चला गया। उसके बाद ससुराल परिवार का स्वभाव अपनी बहू के प्रति  बदलने लगा। हमेशा उसे तंग परेशान करने लगे। दहेज की मांग करने लगे, अगर वे उन्हें इस बात से इंकार कर देती तो उसके साथ मारपीट करने लग पड़ते। मृतक विवाहिता ने कभी इस बारे अपने परिवार तथा पति से बात नहीं की। लेकिन, ससुरालियों की प्रताड़ना का सिलसिला बढ़ता गया। ये सभी आरोप, मरने वाली महिला की मां ने लगाए। 

शनिवार की रात जल्लाद ससुरालियों ने इंसानियत की सभी हदें पार कर दी। पहले सभी ने मिल कर उसके साथ मारपीट की। फिर बाद में सभी ने उसका गला घोट दिया। बताया जा रहा है कि उसने तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी। मरने के उपरांत मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाए गए। किसी ने मृतक विवाहिता के मायका परिवार को बताया कि उनकी बेटी को ससुरालियों ने मार दिया। वे सभी लोग इकट्ठा होकर उनके घर गए। 

सूचना पाने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मौके पर परिवार के बयान पर सिर्फ ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया। लेकिन, परिवार पुलिस की कार्यवाही पर संतुष्ट नहीं देखा। उन्होंने शव को लेकर रविवार दोपहर धरना लगा दिया। पुलिस पर आरोप लगा कि उन्होंने उनके साथ सरासर धक्केशाही की। उनके मुताबिक, दिए बयान को पुलिस ने सही ढंग से  दर्ज नहीं किए। सिर्फ ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक प्रकार से खानापूर्ति की। इस मामले में अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। 

सरपंच पर लगा मामला दबाने का आरोप

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर गांव के सरपंच पर मामला दबाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें सरपंच ने समझौता करने के लिए पैसों का लालच दिया। लेकिन, हमने इस बात से साफ इंकार कर दिया। क्योंकि, हमारी लड़की के साथ अन्याय हुआ है। हमें तो सिर्फ इंसाफ ही चाहिए। पीड़ित परिवार ने सभी को फांसी देने की भी गुहार लगाई, ताकि भविष्य में फिर से किसी विवाहिता के खिलाफ ऐसी हरकत न हो सकें। 

ट्रैफिक जाम, राहगीर परेशान

लगभग ्र साढ़े 3 घंटा मेन रोड जाम रहने की वजह से राहगीर तथा वाहन चालक खासा परेशान रहें। बेबस लोग लाइन बनाकर खड़े रहे। इस बात का इंतजार करते रहे कि कब पुलिस आकर धरने को खत्म कराएंगी फिर जाकर रास्ता साफ होगा। बताया जा रहा कि धरना शाम पांच बजे के बाद ही समाप्त हुआ। वो भी डीएसपी द्वारा पीड़ित परिवार को भरोसा दिया गया कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा। 

धरना देना गलत बात….शव की हुई बेअदबी, कानूनी कार्रवाई होगी-पुलिस

थाना के पुलिस अधिकारी ने बयान देते कहा कि धरना देना सरासर गलत बात है। पुलिस उनकी सारी बातें मान रही है। इसके बावजूद सड़क पर शव रख कर बेअदबी की गई। वीडियोग्राफी के आधार पर देखा जाएगा कि धरने में कौन-कौन लोग शामिल थे। उन सबके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। जिन-जिन के खिलाफ बयान दिए गए, उनके खिलाफ पुलिस पर्चा दर्ज कर चुकी है। फिर धरना देने का कोई औचित्य ही नहीं बनता है। 

अन्य के खिलाफ पर्चा जांच का विषय

पीड़ित परिवार के पास जाकर उनसे पूछा गया था कि किस-किस के खिलाफ पर्चे में नाम दर्ज करना है। उन्होंने तो सिर्फ ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए बोला गया। बा-कायदा बयान एक-एक को पढ़ कर सुनाया गया।’ शिक्षित नहीं होने की वजह से अंगूठे लगाए गए। फिर भी अगर पुलिस जांच में किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। हत्या कैसे हुई इस बारे अभी स्पष्ट तौर पर कहना सही नहीं होगा। मेडिकल रिपोर्ट के आने के उपरांत स्पष्ट हो पाएगा। 

”DSP. LAKHWINDER SINGH KALER.”  

100% LikesVS
0% Dislikes