SNE NETWORK.AMRITSAR.

बेटे के शव के पास विलाप करते हुए परिजन
अमृतसर में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद ओवरडोज से युवक की जान गई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने रोते हुए कहा- जैसे मेरा बेटा चला गया, वैसे ही नशा बेचने वालों के बेटों की भी मौत हो। अब मैं अपने जिगर के टुकड़े को कहां से लाऊं। परिजनों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि गलत संगत में युवक पड़ गया था। काफी समय से ये नशा कर रहा था। मृतक की पहचान प्रभजोत निवासी गांव सुल्तान माहल के रूप में हुई है।

बेटे की मौत पर परिवार के सदस्य विलाप करते हुए।
लड़के के फूफा ने कहा कि बच्चा छोटी उम्र में नशे की भेंट चढ़ गया। इसके लिए सीधे तौर पर सरकारें जिम्मेदार हैं। अगर सरकारें चाहें, तो एक घंटे के अंदर नशे को बंद करवा सकती हैं। सरकारों के नुमाइंदे हर रोज गांवों में आते हैं, लेकिन उन्हें यह तक पता नहीं है कि नशा कहां से आ रहा है और किसके पास पहुंच रहा है? नशे के कारोबार से होने वाला पैसा मंत्रियों तक पहुंच रहा है, जबकि गरीब परिवारों के बच्चे अपनी जान गंवा रहे हैं। मैं इस मामले में सीधे तौर पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को जिम्मेदार ठहराता हूं। मेरा आरोप है कि यह सब कुछ उन्हीं की वजह से हो रहा है। ये लोग गरीबों के बच्चों की जान ले रहे हैं और उनके परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं।
फूफा ने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और नशे के कारोबार को पूरी तरह बंद करवाया जाए, ताकि किसी दूसरी मां का बेटा नशे की भेंट न चढ़े और किसी दूसरे परिवार का घर बर्बाद न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी गांव सुल्तान माहल पहुंचे। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं तक नशे की पहुंच गंभीर चिंता का विषय है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।###UK###CANADA###USA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###HUNGRY###PUNJAB###AMRITSAR###POLICE###DGP###CM###MANN###GERMANY###FRANCE###ITLAY###

