AMRITSAR BREAKING….SHRI GOLDEN TEMPLE लंगर हाल में सेवादार का पैर फिसला कड़ाहे में जा गिरे, 90 फीसदी झुलसे

SNE IMAGE

sne network.Amritsar.


श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में एक हादसे में सेवादार झुलस गया। पता चला हे कि तब लंगर के लिए एक बड़े कड़ाहे में आलू उबाले जा रहे थे। हादसा, शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा हे कि सेवादार बलबीर सिंह 90 फीसदी झुलस गए है। श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल walha में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीछे से जिला गुरदासपुर के रहने वाले है।

सेवादार बलबीर सिंह पिछले करीब 10 साल से लंगर घर में सेवा का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात उनका पैर अचानक फर्श पर फिसल गया और वह उबलते आलू के कड़ाहे में गिर गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सेवादार इकट्ठा हो गए और उन्हें कड़ाहे से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में दाखिल कराया गया। बलबीर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सेवादारों का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब सेवादार बलबीर सिंह उबल रहे आलुओं के ऊपर आई झाग को साफ कर रहे थे।

100% LikesVS
0% Dislikes