AMRITSAR BREAKING———इस क्षेत्र में पाकिस्तान ने भेजी 33 करोड़ की हेरोइन……..भारत के इन हिस्सों में भेजी जानी थी आगे खेप, कुछ तस्कर लिए हिरासत, बड़ा खुलासा होने का अंदेशा

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यहां पर शनिवार के सुबह प्रात 4 बजे पाकिस्तानी हेरोइन बरामद हुई। घटनाक्रम, अमृतसर सेक्टर के गांव राय का बताया जा रहा हैं। यह क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हैं। कुल वजन 5.5 किलोग्राम (अंतरराष्ट्रीय मार्केट 33 करोड़) आंकी जा रही हैं। प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया की कि यह खेप भारत के अन्य हिस्सों में भेजी जानी थी। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में कुछ तस्करों को हिरासत में लिया गया। बड़ा खुलासा होने का अंदेशा जताया जा रहा हैं। हेरोइन की खेप पकड़ी जाने की सीमा सुरक्षा बल के एक शीर्ष अधिकारी ने की। 

शीर्ष अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते कहा कि अमृतसर सेक्टर में गांव राय पर उनकी सीमा सुरक्षा बल की टीम गश्त कर रही थी। शनिवार सुबह 4 बजे पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन भेजा गया। ड्रोन की आहट सुन टीम एकदम सतर्क हो गई। ड्रोन के माध्यम से खेत में कुछ संदिग्ध फेंका गया। टीम ने तलाशी अभियान चलाया। 

खेत में पीले रंग का पैकेट दिखाई दिया। पैकेट को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल आरंभ हुई। जिसमें 5 पैकेट बरामद हुए। खोलने पर पाया गया कि हेरोइन हैं। वजन करने पर 5.5 किलोग्राम पाई गई। उसे कब्जे में ले लिया गया। फिलहाल, गहनता से हर पहलू पर जांच की जा रही हैं। किसी प्रकार से हिरासत में लेने की बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, जबकि, विभागीय सूत्रों से पता चला कि कुछ तस्करों को हिरासत में लिया गया। बड़ा खुलासा होने की बात भी सामने आ रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes