AMRITSAR BREAKING……थम गई थी महिला की सांसे….जीवन रक्षक ने बचाई जान

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

विमान में महिला यात्री के लिए युवती उसके जीवन  में रक्षक साबित हुई। दरअसल, विमान में महिला यात्री की सांसे थम गई तथा एकदम बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग तक की नौबत आ गई। लेकिन विमान में मौजूद एक अन्य महिला यशोदा शंकर ने महिला की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि महिला की जान आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से बचाई । पता चला है कि घटनाक्रम शनिवार रात करीब डेढ़ बजे की है।


जानकारी मुताबिक शनिवार रात करीब लगभग डेढ़ बजे एयर इंडिया का दुबई से मुंबई आ रहा था। जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तो विमान में मौजूद कृष्णा नाम की महिला अचानक बेहोश होकर गिर गई। उनकी सांसे भी रुक गई थी। विमान में कोई डॉक्टर यात्री भी नहीं था, जो उसकी सहायता कर पाता। ऐसे में पायलट ने पाकिस्तान से विमान को उनके एयरपोर्ट पर लैंड करने की आज्ञा मांगी। हालांकि इसमें काफी समय लग गया। विमान में सभी यात्री महिला को लेकर परेशान थे। ऐसे में अमृतसर की एक महिला यशोदा शंकर ने विमान के क्रू मेंबर्स से कहा कि वह डॉक्टर तो नहीं है, लेकिन आध्यात्मिक के जरिये महिला को बचाने का प्रयास कर सकती है।


क्रू मेंबर्स ने कहा कि आप जल्दी ही कुछ कीजिए। यशोदा ने महिला के आज्ञा चक्र मस्तिष्क के मध्य भाग जहां तिलक लगाया जाता है, पर हाथ रखा और ईश्वर की स्तुति की। कुछ मंत्र उच्चारण भी किए। लगभग पांच मिनट बाद महिला की धड़कनें चलने लगीं और वह उठ खड़ी हुई।

100% LikesVS
0% Dislikes