AMRITSAR BREAKING–निजी बैंक डकैती, बेखौफ लुटेरे…………इतने मिनट में 20 लाख की वारदात को दे गए अंजाम……….बैंक अधिकारी-कर्मचारी ऊपर हाथ खड़े किए देखते रहे खौफनाक मंजर

वरिष्ठ पत्रकार,अमृतसर। 

यहां पर देश के सबसे बड़े निजी बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। तरनतारन रोड स्थित आईसीआईसीआई की शाखा में 20 लाख की डकैती हुई। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 3 बताई जा रही है। सभी नकाबपोश थे। एक एक्टिवा में सवार होकर आए। पता चला है कि उनके हाथ काफी खतरनाक हथियार थे। इससे एक बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी बड़े गिरोह के सदस्य हो सकते है। पुलिस पहुंच गई है वारदात को लेकर जांच आरंभ हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरा में कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगने की अहम जानकारी सामने आई। फिलहाल, किसी शीर्ष अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पुलिस ने बैंक अधिकारी के बयान पर 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है, ताकि किसी तरह से उन्हें पकड़ लिया जाए। 

शनिवार का दिन बाद दोपहर का समय, आईसीआईसीआई बैंक की तरनतारन रोड स्थित शाखा में अधिकारी सहित कर्मचारी अपने कामकाज में जुटे थे। बैंक में काफी भीड़ थी। एकदम तीन अज्ञात बैंक में घुस जाते है। सभी नाकाबपोश थे। हाथ खतरनाक हथियार थे। सभी को हाथ ऊपर करने के लिए बोल दिया गया। कैशियर को बैंक में जितना नकद है, एक बैंग में डालने के लिए बोल दिया जाता है। कोई हशियारी करने वालों को गोली से मार देने की धमकी दी गई। सभी बैंक के भीतर वाले एकदम डर गए। वारदात को अंजाम आधा घंटा के भीतर दे दिया गया। 

बैंक से 20 लाख की नकदी लेकर एक एक्टिवा में सवार होकर सभी फरार हो गए। जब सब होश में आए तो पुलिस तुरंत वारदात की सूचना दी गई। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों सहित अलग-अलग थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। वैज्ञानिक टीम को मौके पर बुलाया गया। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगा है। उसी के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया। किसी बड़े गिरोह का वारदात से जुड़े होने का पता चला, जबकि, पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। 

शहर जगह-जगह नाकाबंदी

पुलिस ने शहर तथा पास की अन्य जिला क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी। हर वाहन की चैकिंग की जा रही है। खासकर, एक्टिवा सवार लोगों से बारीकी से पूछताछ हो रही है। क्योंकि, वारदात अंजाम देने वाले सभी एक एक्टिवा सवार थे। किस रंग की थी, पुलिस पता लगा रही है। नंबर का पता लगाया जा रहा है कि असली या फिर फर्जी था। 

100% LikesVS
0% Dislikes