AMRITSAR BREAKING……पहलवान के साथ हुई धक्केशाही का वो VIRUL-VIDEO…सकते में आया पंजाब कुश्ती संघ

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

COMPLAINT LETTER BY SAHIL PEHALWAN

शनिवार को सोशल मीडिया में एक युवा पहलवान की वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हुई। वीडियो में साफतौर पर पंजाब के अमृतसर का रहने वाला कुश्ती पहलवान साहिल शर्मा अपने साथ हुई धक्केशाही के बारे अपनी जुबान से बयां करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते कहा कि अगर उसे जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएगा। इसके लिए उसने पंजाब कुश्ती संघ को जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल, मामला गर्माता देख कुश्ती संघ इस पूरे प्रकरण को लेकर 2 पहलवानों तथा उनके कोच को नोटिस जारी करने का फैसला किया। इस बात की पुष्टि, पंजाब कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव शाहबाज सिंह ने की। उधर, पीड़ित पहलवान साहिल शर्मा के परिजनों ने भी साफ कर दिया है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे लोग अदालत का रास्ता अपनाएंगे। प्रदेश कुश्ती संघ के खिलाफ एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की जा सकती है।

WRESTLING COMPETITION LETTER

शनिवार को लुधियाना के एक खेल स्टेडियम में पंजाब कुश्ती संघ की तरफ से वर्ष 2024 शीर्ष कुश्ती प्रतिस्पर्धा को लेकर ट्रायल आयोजित किए गए। बताया जा रहा है कि यहां से जीतने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में खेलने का अवसर मिलना था। देश के कई हिस्सों से हर वर्ग के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अमृतसर से 61 किलोग्राम के भार के लिए साहिल शर्मा ने हिस्सा लिया। उनका मुकाबला हरियाणा के पहलवान परमिंदर यादव से हुआ। इस बीच परमिंदर यादव पर साहिल शर्मा को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा। दोनों के बीच विवाद हो गया। इस मुकाबले को बीच में रोक दिया गया। साहिल ने अपनी गलती को मानते हुए लिखित रूप में कुश्ती संघ को माफी मांगी, लेकिन, आरोप लगा है कि कुश्ती संघ ने उसकी एक भी नहीं सुनी तथा उसे खेल से बाहर कर दिया। 

उधर , निराश होकर पहलवान साहिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को अपलोड किया। जो खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। उसने पंजाब कुश्ती संघ पर आरोप लगाते कहा कि उसके साथ सरासर धक्केशाही की गई। गलती की शुरुआत उल्टा उसके प्रतिद्वंद्वी पहलवान (परमिंदर यादव) ने की। ”मेरे द्वारा लिखित माफी मांगे जाने के उपरांत खेल से बाहर कर दिया गया, मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है, अगर कुछ भी मुझे हो जाता है तो इसके लिए पंजाब कुश्ती संघ ( महासचिव) होंगे।  

….नोटिस निकाल कर मांगा जाएगा जवाब

देखिए, गलती दोनों पहलवानों की तरफ से हुई। हमने वीडियो को पूर्ण जांच करके देखा है। इस बारे संघ ने विचार करने के उपरांत ये फैसला लिया है कि दोनों पहलवानों के कोच तथा उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। संघ ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। मानता हूं कि साहिल अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन, विसल बजने के बावजूद उसके एक दाव की वजह दूसरे पहलवान की जान जा सकती थी। भविष्य में फिर से ऐसी कोई गलती न हों, इसके लिए हर मापदंड को अपनाया जाएगा।” 

पंजाब कुश्ती संघ (महासचिव) शाहबाज सिंह।”  

100% LikesVS
0% Dislikes