अमनदीप कौर.अमृतसर।
बिना मां का बच्चा अपने पिता के पास रहता है कोई अकेले होने की मजबूरी का फायदा उठाते हुए नन्हें को पैसे का लालच दिखा कर ऊपर छत पर गलत काम कर देता है। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर इलाकावासी इकट्ठा हो जाते है। कथित अपराधी मौके से फरार हो जाता है। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के थाना रंजीत ऐवन्यू से जुड़ा है। पिता लकड़ी का काम करते है। पुलिस ने जिंदर सभरवाल कथित अपराधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने नहीं की। पीड़ित परिवार, इस कथित अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगा रहा है।
अमृतसर के एक क्षेत्र में करीब 4-5 दिन पहले एक नन्हा अपने रिश्तेदार के घर आता है। वहां के एक पड़ोसी जिंदर सभ्रवाल की हवस भरी गंदी नजर उस पर पड़ जाती है। पहले उसे अपने पास बुला लेता है। फिर पैसे का लालच देकर छत पर ले जाता है। धीरे-धीरे उसके कपड़े उतारने आरंभ कर देता है। नादान नन्हें को क्या पता कि कोई उसके साथ गलत काम करने लग पड़ा है। जब उसे दर्द का अहसास होता है तो वह उस हवस के भेड़ियों के जाल से अपने आपको को छुड़ाने का प्रयास करता है। जोर-जोर से चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते है। चारों तरफ घिरता देख, भेड़िया वहां से फरार हो जाता है।
कुछ लोगों ने बच्चे से पूछा कि क्या तुम्हारे साथ हुआ है तो बच्चा रोते-रोते हिम्मत जुटा कर सारी सच्चाई बयां कर देता है। बच्चे ने बताया कि गंदे अंकल ने उसके साथ गलत काम किया। उसे पैसे का लालच दिया। यह बात बच्चे के रिश्तेदार को पता चली तो वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गए।
उधर, पुलिस के जांच पड़ताल अधिकारी ने बताया कि कुकर्म की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हो चुकी है। बच्चे के रिश्तेदार के बयान पर जिंदर सभ्रवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही कथित अपराधी को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। फिलहाल, पीड़ित परिवार सदमे में है।
…बच्चों का रखें खास ध्यान
जानकारों का मानना है कि छोटे का बच्चों का खास ध्यान उनके अभिभावक रखें। कहां जाते है किसके साथ घूमने गए है, हर हरकत का पता अभिभावक को होना चाहिए। किसी अंजान के साथ अपना बच्चे को दूर या फिर बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए। बच्चे को जमाने के हिसाब से अभिभावकों को अवेयर करना चाहिए। उन्हें सही गलत का अंतर बताइए, ताकि उन्हें इस बात का भली-भांति पता हो कि क्या चीज गलत या सही है।

