AMRITSAR-BREAKING….बेखौफ हमलावर, भयमुक्त अपराधी, गोली चलना से लेकर हमला होना आम-बात, ये हाल है थाना मेहता के अधीन क्षेत्र  का..जानेंगे, किस घटना की वजह से है लोगों में है भयं का माहौल…?

वरिष्ठ पत्रकार.मेहता (अमृतसर)। 

कुछ दिन पूर्व लक्की ढाबा के संचालक मलकीत सिंह उर्फ विक्की तथा वर्करों पर हुए हमले के आरोप में थाना मेहता पुलिस ने 2 नामजद समेत कुल एक दर्जन के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बात की पुष्टि, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरन कौर ने की। उन्होंने सभी कथित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया। 

जानेंगे..कब का है घटनाक्रम

घटनाक्रम 29 जुलाई की देर शाम का बताया जा रहा है। ढाबा मालिक मलकीत सिंह अपना काम कर रहे थे। तभी दर्जन भर हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उनकी बाजू तथा शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियारों से वार किया गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के उपरांत वहां से फरार हो गए। खून से लथपथ मलकीत को बाबा-बकाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। शरीर के कई हिस्सों में टांके लगे। 

कैसे..हुआ था झगड़ा

मलकीत के मुताबिक, उनके अहाता में कुछ युवक शराब पी रहे थे। दोपहर के लगभग 2-3 बजे का समय था। बिल देने के लिए बाहर आए। उनमें एक ने चुपके से उनका वीडियो बनाना आरंभ कर दिया। उन्होंने (मलकीत) ने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने (युवक) ने वीडियो नहीं बनाने की बात से इंकार कर दिया। जब उनका मोबाईल देखा तो वीडियो का पता चला। उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने से मना किया तो गाली-गलौच करते हुए वहां से फरार हो गए। बदला लेने के इरादे से शाम को 1 दर्जन के करीब हमलावरों ने तेजधार हथियारों से अहाता में धावा बोल दिया। 

भीड़ ने पकड़ लिए थे 2 हमलावर

मलकीत के मुताबिक, उन्होंने तथा इकट्ठा हुई भीड़ ने 2 हमलावरों को तेजधार हथियारों सहित पकड़ लिया। जब पूछताछ हुई तो उन्होंने अपना नाम मलकीत तथा निशान सिंह बताया। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि हमलावर पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है, लेकिन, पुलिस के किसी अधिकारी ने इस बारे कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। फिलहाल, आसपास के दुकानदारों में इस घटना को लेकर काफी रोष पाया जा रहा हैं। पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुजरिश की जा रही हैं। 

1 माह में दूसरा बड़ी घटना

पता चला है कि एक माह में थाना मेहता के अधीन क्षेत्र में ये दूसरी बड़ा घटनाक्रम है। इससे पूर्व एक स्थानीय मेला में 2 पक्षों के बीच भी एक खूनी संघर्ष हुआ था। तब कई लोग घायल हुए थे। उस मामले को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। पुलिस पर आरोप था कि  टीम घटनाक्रम के उपरांत काफी देरी से पहुंची। अब ताजा घटनाक्रम ने स्थानीय कानून व्यवस्था तथा थाना पर कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए। अब लोग इस बात को लेकर चिंतित है कि कभी भी उन पर इस प्रकार का हमला हो सकता है क्योंकि, हमलावरों में कानून के प्रति कोई डर नहीं शेष है। 

पुलिस पर समझौता करने का आरोप

आरोप लगा है थाना मेहता पुलिस इस मामले को लेकर दोनों पार्टियों का आपस में समझौता करवाना चाहती थी। लेकिन, शिकायतकर्ता के साथ बहुत धक्का हुआ था, इसलिए उन्होंने थाना पुलिस को साफ-साफ बोल दिया कि उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है तो अपराधियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे में पुलिस के पास एपआईआर दर्ज करना ही एकमात्र प्रावधान था। ऐसे में अब पुलिस को भी कथित अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे देना होगा ताकि आम जनता के बीच पुलिस का एक अच्छा संदेश जा सकें। अब देखना होगा कि पुलिस क्या ऐसा कर पाती है या फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल देती है। 

आप के मंत्री का है निवार्चन क्षेत्र

ये क्षेत्र आम आदमी पार्टी (आप) के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में क्षेत्र में बड़े घटनाक्रम को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है कि क्या वर्तमान सरकार स्थानीय लोगों को कानून व्यवस्था सही ढंग से मुहैया करवाने में कहीं न कहीं विफल साबित हुई है। खौफ में जी रहे लोगों ने कहा कि प्रतिदिन उनके क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा तथा गोली चलना आम बात हो चुकी है। आरोप लगाया कि पुलिस कानून व्यवस्था में कोई सुधार नही ला पाई। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आम-जनता ने सरकार तथा पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से मांग की गई। 

कथित अपराधी जल्द गिरफ्तार होगें-थाना प्रभारी

थाना मेहता के प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरन कौर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। 2 नामजद सहित करीब 1 दर्जन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। सभी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। कानून तोड़ने की किसी को इज्जात नहीं है। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। ###USA###UK###CANADA###THANA-MEHTA-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@  

100% LikesVS
0% Dislikes