AMRITSAR-BREAKING……..बेटे की खबर आई रोड एक्सीडेंट की…..पिता (COP/POLICE-MEN) से रहा नहीं गया रास्ते में नहीं दिखी रस्सी तो उसके टकराने से हो गई मौत

Punjab-Police-Logo-resized

SNE NETWORK.AMRITSAR.

भंडारी पुल पर चल रहे धरने के दौरान सड़क पर लगाई गई रस्सी से टकराने के कारण पंजाब पुलिस के कांस्टेबल रणवीर सिंह की मौत हो गई। रणवीर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे और अमृतसर में तैनात थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान रणवीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे का सड़क हादसा हो गया है। बेटे के घायल होने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल छुट्टी ली और जल्दबाजी में स्कूटी से बटाला के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जब वह भंडारी पुल के पास पहुंचे तो वहां चल रहे धरने के कारण सड़क पर रस्सी बांधी गई थी। जल्दबाजी के चलते वह रस्सी को देख नहीं सके और सीधे उससे टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि सड़क पर लगाई गई रस्सी के संबंध में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।###USA###UK###CANADA###POLICEMEN-DEATH-DURING-THE-ROAD-ACCIDENT-AT-AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes