वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
2 प्रेमियों ने प्रेमिका के कहने पर पति (पूर्व सैनिक) की जिंदगी समाप्त कर दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है तथा दोनों की गिरफ्तारी के बारे पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि कर दी। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर से जुड़ा है। गिरफ्तार कथित अपराधियों की पहचान मृतक सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी जसविंदर कौर और उसके 2 प्रेमी कुलवंत सिंह तथा कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जसविंदर कौर के कथित प्रेम संबंधों का उसके पति सुखदेव सिंह को पता चल गया था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद था। महिला का पति उसके प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए महिला ने अपने कथित दोनों प्रेमियों के हाथों पति की हत्या करवा दी।
…ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
महिला ने बीते मंगलवार रात पति को मारने के लिए दोनों प्रेमियों को घर बुलाया था। आरोपी कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह देर महिला के घर पहुंचे और सुखदेव की हत्या कर दी। यह सारी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला जसविंदर कौर सहित उसके कथित दोस्तों कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।