AMRITSAR CRIME…….तेजधार हथियार से पति ने कर दी पत्नी की हत्या, विकलांग बच्चे को लेकर करता था परेशान

DEATH LADY BY SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

मजीठा रोड पर ग्रीनफील्ड इलाके में शुक्रवार को एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई, जब पीड़िता सो रही थी। आरोपी ने पीड़िता की गर्दन पर धारदार चाकू से कई वार किए। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रितु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पति विष्णु महाजन और ससुर अविनाश महाजन  और देवर दिनेश महाजन पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां पूनम ने बताया कि रितु की शादी करीब 10 साल पहले विष्णु से हुई थी। पूनम ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही विष्णु और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। विष्णु कोई काम नहीं करता था। पूनम ने आरोप लगाया कि बेटे के जन्म के बाद भी वे उसे परेशान करते रहे। बेटा जन्म से ही विकलांग था। उधर, जांच-पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति सहित कुल 3 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मौके से सभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes