AMRITSAR EXCLUSIVE……एयरपोर्ट (अमृतसर) में ड्रोन मूवमेंट दिखाई दी, जानें, कितने घंटे बाद हवाई जहाज़ ने भरी उड़ान

SNE NETWORK.AMRITSAR.


मंगलवार देर रात श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर) में ड्रोन मूवमेंट दिखाई दी। इससे हवाई जहाज़ 4 घंटे देरी से रवाना हुआ। पता चला है कि ड्रोन की मूवमेंट देखकर एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित C.I.S.F, PUNJAB-POLICE के अधिकारी तुरंत चौकस हो गए और ड्रोन कहां से और किसने उड़ाया है, इसका पता लगाने में जुट गए।


जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 2 बजे अमृतसर से पुणे, दिल्ली, मलयेशिया आदि को जाने वाली फ्लाइट ने उड़ान भरी। बता दें कि एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द के 6 किलोमीटर के घेरे में ड्रोन उड़ने की इजाजत नहीं होती है क्योंकि अगर कोई ड्रोन फ्लाइट से टकरा जाए तो इससे हादसा हो सकता है।

100% LikesVS
0% Dislikes