एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
एक महिला ने ब्यास दरिया में छलांग लगा दी। परिवार से झगड़ा करने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। मामला पंजाब के अमृतसर में स्थित कस्बा ब्यास का हैं। पंजाब पुलिस के जवानों समय रहते महिला को बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गई। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। किसी ने इस घटनाक्रम की वीडियो बना ली। सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।
जानकारी मुताबिक, गुरुवार शाम के समय एक महिला ने ब्यास पुल से सीधा दरिया में छलांग लगा दी। वहां पर उपस्थित पुलिस के जवानों ने महिला की कूदते देख लिया। गोताखोरों ने नाव की मदद से महिला को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने चाय-पानी पिला परिवार के बारे में पूछा
पुलिसकर्मियों ने महिला का गुस्सा शांत किया और उसे चाय-पानी पिला परिवार के बारे में पूछा। जिसके बाद महिला के परिवार वालों को बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को शांत करने के बाद महिला को परिवार के साथ भेज दिया गया।