वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
बीते दिन गोली मार कर व्यक्ति को घायल करने वालों को अमृतसर पुलिस ने पकड़ने का दावा किया। इनकी कुल संख्या 4 बताई जा रही है। सभी 18-25 के बीच की उम्र के बताए जा रहे है। इनकी पहचान विशाल उर्फ काका भाईया, विकास सिंह उर्फ मैंडी, साहिल कुमार, राहुल सभी शहर के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले है। इनमें विशाल तथा विकास सिंह के खिलाफ पूर्व में लूटपाट तथा असलहा एक्ट के अधीन मामला चल रहा है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल तथा मैगजीन को बरामद कर लिया गया। वारदात के पीछे असल कारण क्या था पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। बरामद हथियार 2 अवैध बताया जा रहा है। अदालत में पेश किया गया, वहां से 2 दिन के लिए पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला संदीप सिंह निवासी लेबर कालोनी के बयान पर थाना गेट हकीमां में दर्ज किया गया था। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगे से वह बेहतर महसूस कर रहा है।
क्या था पूरा मामला, जानिए, खास रिपोर्ट….?
10 अप्रैल की देर रात संदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ बाजार से वापस घर की तरफ लौट रहा था। तभी कथित अपराधियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। सभी ने संदीप पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसके बाद उस पर गोली दाग कर मौके से फरार हो गए। इतनी देर में घायल की पत्नी के चिखाने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। सर्जरी कर गोली को बाहर निकाल दिया गया।
..ऐसे ट्रेस किया मामला
पुलिस ने शिकायतकर्ता संदीप सिंह के बयान दर्ज कर चार कथित अपराधियों के खिलाफ थाना गेट हकीमा में मामला दर्ज कर लिया। एक विशेष टीम को इस मामले को सुलझाने के लिए गठित की। टीम ने सबसे पहले वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। उसी के आधार पर पुलिस सभी के ठिकानों पर दबिश दी। लगभग 36 घंटा के भीतर एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस सूत्रों की प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा किया कि इन लोगों ने लूट के लिए वारदात को अंजाम दिया। जबकि, पुलिस ने इस बात के बारे अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।