वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
अक्सर बच्चे अपने मां-बाप के आगे जिद कर चाइना डोर की मांग करने लग पड़ते है। मां-बाप भी उन पर तरस कर बाजार से खरीद कर ले देते है। सावधान।… लेकिन, अगर आपके बच्चे के पास चाइना डोर है तो फेंक दीजिए तुरंत…….कभी भी पुलिस आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। अब पुलिस ने चाइना डोर बेचने तथा पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से पतंग उड़ाने वाले बच्चों की मॉनिटरिंग की जा रही है। पकड़े जाने पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाना ले जा रही है। परिवार द्वारा भविष्य में फिर गलती नहीं दोहराने की शर्त पर उन्हें छोड़ा जा रहा है। अब तक 1000 से ऊपर गट्टू बरामद करने का दावा भी कर रही है। पकड़े गए कथित अपराधियों से अगले-पिछले लिंक का भी पता लगाया जा रहा है, ताकि लगाया जा सके कि कहां-कहां पर प्रतिबंधित चाइना डोर का निर्माण किया जा रहा है।
जानिए…किस क्षेत्र से बरामद हुई प्रतिबंधित चाइना डोर?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक उनकी सभी टीमें चाइना डोर को बेचने तथा खरीदने वालों को पकड़ने लगी है। लगभग 1000 से ऊपर गट्टू बरामद कर लिया गया। 2 दर्जन से ऊपर इस गोरखधंधे से जुड़े कथित अपराधियों को गिरफ्तार करने का पुलिस दावा भी कर रही है। अब तक सब-डिवीजन सेंट्रल इस्लामाबाद, गेट हकीमा, डी-डिवीजन और ई-डिवीजन के सभी पुलिस स्टेशनों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में कुछ दिनों के भीतर पुलिस ने चाइना डोर बेचने तथा खरीदने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

