AMRITSAR ROAD ACCIDENT–एक युवक की तड़प-तड़प कर मृत्यु, 120 की तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी थी टक्कर

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर। 

सड़क दुर्घटना में एक युवक की तड़प-तड़प कर मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना , इतनी दर्दनाक थी कि युवक ने तत्काल दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना की वजह दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर बताई जा रही हैं। दुर्घटना शनिवार की रात्रि की हैं। मृतक लवप्रीत निवासी अजनाला का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की विशेष टीम कर रही हैं। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। दावा किया जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती हैं। घर में मातम का माहौल हैं। 

मृतक के रिश्तेदार लक्खा सिंह ने बताया की लवप्रीत अपने किसी काम से वापस अपने घर माझी मिया आ रहा था। अभी वह गांव बिक्राओर के नजदीक पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। लवप्रीत खुद को संभाल नहीं सका और उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में लवप्रीत की मृत्यु हो गई। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने जारी किया बयान


थाना अजनाला के एसएचओ जसजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर दी गई। दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes