AMRITSAR SPECIAL REPORT–लूटपाट-हत्या हुई आम-बात……परिवार को बंधक बना चलाई गोली, एक घायल, अपराधी फरार, क्षेत्र में दहशत का माहौल, सीसीटीवी में हुई पहचान

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यहां पर लूटपाट तथा हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देना एक आम बात हो चुकी हैं। अपराधियों के हौसले, इस कदर बढ़ चुके है कि अब द्वारा भी इनके खिलाफ लगाम लगाना नामुमकिन होता जा रहा हैं। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के सुल्तानविंड क्षेत्र से जुड़ा हैं। अज्ञात लुटेरों द्वारा परिवार के सभी सदस्य को बांध कर, उनमें मुखिया को गोली मार दी गई। कितने लाख की लूट हुई, इस बारे अभी तक पुलिस ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो चुका हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने का पुलिस द्वारा पुष्टि की गई। हिरासत में किसी को लेने की बात अब तक सामने नहीं आई। 

सुल्तानविंड निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह परिवार के लोग रोजमर्रा के काम में लगे थे। इस दौरान सुबह 6:40 बजे लूट के इरादे से छह लोग उनके घर घुसे और परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान एक लुटेरे ने उनके पिता बलकार सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया।


केस के जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में कुछ चेहरे सामने आए हैं। पुलिस उनके काफी समीप है। किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes