SNE NETWORK.AMRITSAR.

भंडारी पुल पर चक्का जाम करते वाल्मिकि समाज के लोग। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर आज (शुक्रवार) अमृतसर में भंडारी पुल जाम किया गया। समाज के लोग 1 घंटे तक सड़क पर बैठकर ‘वाल्मीकि शक्ति अमर रहे’ और ‘पंजाब सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाते रहे। चक्का जाम के बीच पंजाब सरकार का पुतला फूंककर बाबा साहेब की बेअदबी के मामले में रोष जताया गया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया, जबकि आम यातायात प्रभावित था। भंडारी पुल पर जाम, सुबह 10 बजे से 1 बजे तक लगाया जाना था, लेकिन 11 बजे शुरू होकर एक घंटे बाद ही पुल खोल दिया गया।
पुलिसकर्मी लोगों को रोकते दिखे
उधर, जाम से बचाने के लिए पुल से पहले बैरिकेडिंग की गई। जहां पुलिसकर्मी लोगों को रोकते दिखे। उधर, बैरिकेडिंग को लेकर पुलिसकर्मी खुद आपस में ही भिड़ गए। एएसआई समझाते दिखे कि एडीसीपी ने बैरिकेडिंग करवाई है, मगर पीसीआर कर्मी कहने लगे कि इसे हटाओ हम अपने आप जाम खुलवा लेंगे। एक दिन पहले केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न संगठनों की आपात बैठक में अमृतसर बंद के आह्वान को वापस ले लिया गया। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बंद के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अमृतसर में पूर्ण बंद नहीं किया जाएगा।
IMAGES…

वाहनों की आवाजाही न के बराबर रही।

गमछा पकड़कर ट्रैफिक रोकते हुए वाल्मीकि समाज के लोग

डॉ. अंबेडकर के अपमान पर वाल्मिकि समाज के लोग पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###AMRITSAR###JAAM###BHANDRI###BRIDJE###

