…..AMRITSAR का वो पटवारी, कैसे बन गया चंद सालों में करोड़पति, विजिलेंस ने किया बड़ा खुलासा

Breaking News Images

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर चंडीगढ़। 


राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (विजिलेंस ब्यूरो) ने बुधवार को तहसील अमृतसर-1 के सुल्तानविंड-2 में तैनात पटवारी मनदीप सिंह और उसके साथी जरनैल सिंह को प्लॉट के म्यूटेशन के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि उक्त पटवारी चंद सालों में रिश्वत के पैसों से करोड़पति बन गया। बड़े राजनीतिक तथा शीर्ष अधिकारियों की पैठ की वजह से उसके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई। राज्य सरकार के आदेश उपरांत पटवारी को पकड़ लिया गया है। आने वाले दिनों में पटवारी को संरक्षण पहुंचाने वालों को भी सलाखों के पीछे धकेलने के लिए टीम तैयार हो चुकी है

…क्या था पूरा मामला

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता द्वारा बेचे गए प्लॉट के म्यूटेशन के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम 3 लाख रुपए तय हुई। आरोपी ने पहले किश्त के तौर पर 1,00,000 रुपए लिए थे। शेष रकम के लिए समय मांगा गया था। इस बीच शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को पटवारी के बारे शिकायत पूरे प्रमाण के साथ दी। 

ऐसे बिछाया जाल

विजिलेंस ब्यूरो की विशेष टीम ने पूरे मामले पर पर्दाफाश करने के लिए एक नीति तैयार की। जिसमें टीम ने शिकायतकर्ता को पटवारी को शेष रिश्वत के पैसे देने के लिए बुलाया। टीम ने ट्रैप लगा दिया। रिश्वत के 50 हजार लेकर वह पटवारी के पास पहुंचा। पैसे देते ही टीम ने दबिश दी तो उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने रिश्वत के पैसे कब्जे में ले लिया। टीम ने पटवारी को हिरासत में ले लिया। अदालत में पेश कर दिया गया। 2 की न्यायिक हिरासत मिल चुकी है। आगे-पीछे के संपर्क पता लग चुके है, उनकी जांच भी होना संभव बताया जा रहा है। आने वाले समय में बड़ा खुलासा हो सकता है।

100% LikesVS
0% Dislikes