AMRITSAR………गरीबों की आवाज बनकर काम कर रही यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट—–अतुल जैन

ATUL JAIN 1 SNE NEWS IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट (United Hindu Front) के जिलाध्यक्ष अतुल जैन की अध्यक्षता में फतेह सिंह कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगठन ने अपनी जिला टीम का विस्तार किया। इस दौरान भारी संख्या में वर्कर तथा संगठन के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में पंजाब संयोजक अनिल टंडन, पंजाब महासचिव सुभाष भगत विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विनोद शुक्ला एवं उनके साथियों ने संभाला, ज़िला महासचिव राजेंद्र कुमार, जिला चंडीगढ़ के प्रधान सोनू शर्मा उपस्थित हुए। 

जिलाध्यक्ष अतुल जैन ने अपने संबोधन दौरान कहा कि उनकी टीम हमेशा से ही सनातन धर्म को समर्पित रही है। संगठन ने हमेशा से ही समाज में असहाय और कमजोर वर्ग संबंधित भाई बहनों की आवाज बनकर उन्हें न्याय मदद दिलाया है। उनका संगठन प्रशासनिक एवं सामाजिक कुरीतियां को दूर करना, भारत देश हित, समाज मानवता और धरती मां के प्रति जनमानस में जागृति लाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इसके लिए हम प्रशासन एवं समस्त सनातन संगठनों के साथ उनका नेतृत्व कर एकजुटता से कार्य करेंगें।

जिला स्तर पर नई पदाधिकारियों में जिला महासचिव हरपाल सिंह बिट्टू , जिला प्रचार मंत्री सुरेंद्र कुमार , जिला प्रेस सचिव विनय कुमार , वार्ड नंबर-58 से अध्यक्ष रिंकू तथा बबल , हरपाल हैरी को सदस्य नियुक्त किया गया। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत और सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। पूरी टीम ने वीर बजरंगी, श्री राम, जय महाकाल के नारों की गूंज से पूरे कार्यक्रम अभिवादन कर पदाधिकारियों और आयोजकों का तन दिल से धन्यवाद किया।

100% LikesVS
0% Dislikes