AMRITSAR–तस्कर बेचता था सरेआम नशा….गुस्से का टूटा पहाड़ तो लोग उतरे सड़क पर…. वायरल वीडियो देख पुलिस आई हरकत में…..देर रात कर लिया गिरफ्तार

ARREST IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

शहर की पुलिस इतनी तेज हो चुकी है, इसका अंदाजा यही से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने एक तस्कर को सोशल मीडिया में हो रही वायरल तस्वीरों से पता लगा कर उसे कुछ घंटों में पकड़ लिया। इस बात की पुष्टि, एसीपी उत्तरी मनिंदर पाल सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पुष्टि की। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने वाला कथित अपराधी दशमेश नगर का रहने वाला है। अभी कुछ समय से ही इस धंधे के साथ जुड़ा है। यह कार्रवाई लोगों के रोष प्रदर्शन के ठीक एक दिन उपरांत पुलिस ने ली। पुलिस ने दावा किया कि इसके खिलाफ कानूनी सबूत इकट्ठा किए जा रहे है, ताकि, कानूनी तौर पर बड़ी कार्रवाई की जा सकें। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो लगभग 2 मिनट का बताया जा रहा है। 

अमृतसर पुलिस अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए हर क्षेत्र में तेज हो चुकी है। खुफिया तंत्र से लेकर साइबर सेल की मदद से अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तक पैनी नजर रखी जा रही है। उनकी एक-एक हरकत के बारे पुलिस को पता चल रही है। यहीं कारण पुलिस ने एक सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो के प्रति बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को काबू करने का दावा किया। बताया जा रहा है कि दशमेश नगर का रहने वाला तस्कर प्रगट सिंह खुद नशे का आदी था, इसलिए उसने आगे नशे को बेचना शुरु कर दिया। लोगों की शिकायत को संबंधित थाना ने गौर नहीं किया, तो उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हुई। 

इसके उपरांत पुलिस आयुक्त ने मामले को काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने देखा कि मामला उत्तरी क्षेत्र से जुड़ा है। इसलिए, उत्तरी एसीपी को इस तस्कर जल्द ढूंढने का आदेश जारी किया। अलग-अलग टीम ने तस्कर का पता लगाकर उसे देर रात दबोच लिया। उसके पास कोई रिकवरी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। इतना अवश्य पुलिस ने कहा कि तस्कर खुद नशे का आदी है। वह एक छोटा तस्कर है तथा कुछ समय से यह काम कर रहा है। आपराधिक सबूत ढूंढ कर बड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes