SNE NETWORK.AMRITSAR.
तरनतारन के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का रविवार को निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में रखा गया है। कुछ दिन पहले पहले ही असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत की थी।
यह बातचीत अमृतसर कोर्ट के आदेश के बाद हुई थी। दादी से बात करने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया था। अमृतपाल सिंह के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी देकर उनकी बीमार दादी से बात करने की मंजूरी मांगी थी। चरण कौर की उम्र 85 साल थी। वह लंबे समय से बीमार थीं।
अमृतपाल सिंह के खिलाफ 24 फरवरी 2023 को अमृतसर के अजनाला थाने में मामला दर्ज किया गया था, जब उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पर धावा बोलकर एक सहयोगी को छुड़ा लिया था। इसके बाद वे करीब एक महीने तक फरार रहे और 23 अप्रैल 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद से ही अमृतपाल एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पहली बार चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SPAIN###FRANCE###GERMANY###ITLAY###

