SNE NETWORK.MAJITHA/AMRITSAR.
मजीठा क्षेत्र के गांव तनेल में एक युवक के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक महिला से अवैध संबंधों के शक में कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और घर ले जाकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि बाद में युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पहले युवक से सड़क पर मारपीट की
पीड़ित परिवार के अनुसार, युवक रोज की तरह काम पर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने बाइक पर उसका पीछा कर पकड़ लिया। आरोप है कि पहले युवक से सड़क पर मारपीट की गई, फिर उसे जबरन एक घर में ले जाकर घंटों तक पीटा गया। परिवार का यह भी कहना है कि जब वे उसे बचाने पहुंचे तो उन्हें भी धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। परिजनों ने पुलिस पर बयान पूरी तरह दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं
गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि यदि कोई विवाद था तो उसका समाधान कानूनी प्रक्रिया से किया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के कारण कुछ लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने मामले में अपहरण, हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।###USA###UK###CANADA###YOUTH-KIDNAPPED-BY-ACCUSED###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

