BIG-UPDATE…हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सरकार का एक्शन…….सचिव से मांगी सूची, तर्क…आखिर..आम-जनता इनकी वजह से हुई परेशान..?

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/LUDHIANA/PATIALA/CHANDIGARH.

CM भगवंत मान की फाइल फोटो और जालंधर में मुलाजिमों को सड़क से हटाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

CM भगवंत मान की फाइल फोटो और जालंधर में मुलाजिमों को सड़क से हटाती पुलिस। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

पंजाब में महा हड़ताल करने वाले मुलाजिमों पर आम आदमी पार्टी (AAP) कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। सरकार ने बिना परमिशन के ड्यूटी से गैरहाजिर मुलाजिमों की लिस्ट तलब कर ली है। इसके लिए सेक्रेटरी लेवल के अफसरों को आज का ही टाइम दिया गया है। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सरकार का तर्क है कि इनके काम न करने की वजह से लोगों को परेशानी हुई।

सरकार की तरफ से जारी आदेश…?

इससे पहले CM भगवंत मान ने भी मुलाजिमों को लेकर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने मुलाजिमों से जालंधर में एक बजे की मीटिंग तय की थी। उससे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हड़ताल खत्म करो, तभी बातचीत होगी। दोनों चीजें साथ नहीं चलेंगी। इसके बाद मुलाजिम मीटिंग करने गए तो सीएम ने उन्हें टाइम नहीं दिया।

सरकारी कामकाज ठप रहा

वहीं 7 लाख से ज्यादा मुलाजिमों-पेंशनर्स की महा हड़ताल की वजह से गुरूवार को सरकारी कामकाज ठप रहा। सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में OPD सेवाएं बंद रहीं। पठानकोट में यूनियन के जिलाध्यक्ष विशालवीर ने कहा कि धरना खत्म कर दिया, लेकिन सांझा मोर्चा के अगले आदेश तक हड़ताल जारी रहेगी।

मुलाजिमों और पुलिस में धक्कामुक्की

वहीं जालंधर में मुलाजिमों और पुलिस में धक्कामुक्की हुई। मुलाजिम यहां रोड जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्के देकर हटाने की कोशिश की। जिसमें कुछ मुलाजिम सड़क पर बैठ गए। इधर, मोहाली सिविल अस्पताल में दवाई लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि गार्ड ने उसे यह कहकर बाहर कर दिया कि आज हड़ताल है, अब कल आना।

सिविल अस्पताल में ताले लटके मिले

वहीं पठानकोट में नगर निगम दफ्तर, सिविल अस्पताल में ताले लटके मिले। अफसरों की कार चलाने वाले ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हैं। इसके चलते अधिकारियों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हुई। लुधियाना के DC भी सुबह साढ़े 9 बजे तक अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जालंधर में शाहकोट से 86 साल की रिटायर्ड टीचर रणधीर कौर धरना देने पहुंची है।

सांझा मुलाजिम मंच पंजाब ने पहले सरकारी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों के हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की थी। बुधवार को वित्त मंत्री के साथ बैठक के बाद उन्होंने रक्षाबंधन का हवाला देते हुए हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसलिए पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसें चल रही हैं। वहीं कई जगह सरकारी स्कूल भी खुले हुए हैं।###USA###STRIKE###BY-pUNJAB###GOVT.###EMPLOYEES###ACTION###AGAINST###STATE-gOVT.###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes