BREAKING NEWS…. लगातार 5 घंटे तक आर्मेनिया की सड़क पर दर्द से तड़पता रहा पंजाब का युवक, मौत……AMRITSAR के एजेंट पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

DEAD BODY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

पंजाब के एक युवक की आर्मेनिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुराली माजरी के गांव शाहपुर (घटौर) के रहने वाले वरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक ने परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।


वरिंदर के बड़े भाई रोहित सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने कहा- उसका भाई 2018 में रोजगार के लिए आर्मेनिया गया था। वरिंदर वहां एक फार्म हाउस में काम करता था। 19 नवंबर को वह अपने काम पर जा रहे थे तभी दोपहर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वीरेंद्र करीब पांच घंटे तक वहीं सड़क पर पड़ा रहा, जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। रोहित सिंह ने पंजाब सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वे वीरेंद्र के शव को गांव लाने में मदद करें।


रोहित सिंह ने कहा- अमृतसर के रहने वाले एक ट्रैवल एजेंट ने वीरेंद्र को विदेश भेजा था। इसके एवज में उनसे करीब 18 लाख रुपए लिए गए थे। वीरेंद्र को जापान भेजा जाना था। मगर उसे आर्मेनिया भेज दिया गया था। वहां से आगे जापान भेजे जाने की बात कही गई थी। मगर  वहीं पर मौत हो गई। जापान न जा पाने से वीरेंद्र पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था।

100% LikesVS
0% Dislikes