BREAKING NEWS…क्यों, CRPF का रिटायर्ड DSP अपनों के खून का प्यासा हो गया, बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद किस-किस पर चलाई गोली, देखिए, इस खास रिपोर्ट में……?

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

CRPF के रिटायर्ड DSP ने पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को गोलियां मार दीं। सिर में गोली लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्रवधू की हालत गंभीर है। पत्नी ICU में भर्ती है। उसे गले में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। रिटायर्ड DSP तरसेम सिंह राजा सांसी का रहने वाला है। उसने करीब 45 साल पहले दूसरी शादी की थी। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि कथित अपराधी का पहली पत्नी जागीर कौर के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जागीर का एक बेटा और बेटी हैं। जबकि दूसरी पत्नी के 2 बेटे हैं।जागीर की बेटी का आरोप है कि दूसरी पत्नी के बेटों ने मां के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।

बताया जा रहा है कि अभी दोनों पक्ष बाहर ही थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहली पत्नी जागीर कौर, बेटे बचित्र और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बचित्र को मृत घोषित कर दिया।


एसीपी नॉर्थ IPS ऋषभ भोला ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया। पहली पत्नी और बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शेष अभी तक जांच जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes