SNE NETWORK.AMRITSAR.

अनगढ़ इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। एक घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरातफरी मच गई।
घर में अवैध पटाखे बनाने की आशंका
ACP सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा घर में अवैध पटाखे बनाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घर के बाहर से पटाखों के अवशेष भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला
आग लगने के कारण घर में मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाए-POLICE
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की सच्चाई जानने के लिए फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अवैध पटाखे बनाने की पुष्टि होती है, तो घर मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हुए हैं।###USA###BLAST-NEWS-AMRITSAR###UK###CANADA###@

