CCTV-FOOTAGE…गौर से देखिए..बदमाशों का हौसला…कैसे सरेआम दुकान पर घुस कर की फायरिंग..पुलिस जांच में जुटी

AMRITSAR-LOOT-CCTV-2

पवन कुमार.अमृतसर। 

AMRITSAR-LOOT-CCTV-3

बटाला रोड इलाके में देर रात एक सुनार की दुकान में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पूरी वारदात साफ तौर पर कैद दिखाई दे रही है। वारदात बीती रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है, जब दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 2 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक ने सफेद कपड़े पहने हुए थे, जबकि दूसरे ने नीले कपड़े। दोनों ने अपने चेहरे काले रुमाल से ढक रखे थे।

AMRITSAR-LOOT-CCTV-1


दुकान में घुसते ही आरोपियों ने कहा कि वे चांदी की चेन बेचने आए हैं और एक युवक ने गले से चेन निकालने का नाटक भी किया। जब दुकानदार ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपना बना हुआ हुआ सामान ही खरीदता है, तो अचानक एक आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और दुकानदार पर लगातार दो फायर कर दिए। पहली गोली दुकान के साइड में लगी, जबकि दूसरी गोली दुकानदार की ओर चलाई गई। दुकानदार ने किसी तरह साइड में हटकर अपनी जान बचाई, गोली उसके हाथ के पास से निकल गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दुकान के बाहर इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। इस दौरान दुकानदार ने साहस और बहादुरी दिखाते हुए एक लुटेरे को काबू में कर लिया।


गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी को भी गोली नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय दुकान में दुकानदार के साथ उसका नाबालिग भतीजा भी मौजूद था, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। दुकानदार विक्की शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अगर समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ा जाता, तो किसी की जान भी जा सकती थी। विक्की शर्मा ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

67% LikesVS
33% Dislikes