JOHRA-PHATAK JAM–शाम 5 बजे से लेकर 7.30 तक लगा, 2 किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन चालक होते रहे परेशान…..नहीं कुछ कर पाई पुलिस

पवन कुमार.अमृतसर।

गुरु नगरी में स्थित जोड़ा फाटक क्षेत्र किसी के जहन-दिमाग से नहीं निकल पाता है। क्योंकि, कुछ साल पहले यहां पर हुए एक हादसे ने हर किसी के दिमाग में डरावनी डरावनी तस्वीरों का खौफ डाल रखा है। खैर, यह मुद्दा तो काफी पुराना हो चुका है, लेकिन वर्तमान का एक मुद्दा लोगों के लिए एक प्रकार से सिरदर्द बनता जा रहा है। वो मुद्दा है, ट्रैफिक समस्या का, जिसे सुलझाने में अब तक पुलिस थाना से लेकर ट्रैफिक पुलिस बिल्कुल ही नाकाम रही है। ताजा तस्वीरें, शनिवार शाम 5 बजे की आई है। कैसे वहां पर जाम लगा हुआ है। जाम कोई छोटा मोटा नहीं, बल्कि, 2 किलोमीटर तक लगा रहा। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पुलिस को इस बात की खबर भी लग गई, लेकिन, वह कुछ भी नहीं कर पाई। लोग परेशान होते रहे तथा खुद ब खुद ट्रैफिक को सुचारू करने में कामयाब हो गए। सवाल , इस बात का खड़ा होता है कि जो काम पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग का है, जनता क्यों उसे पूरा करें। प्रतिमाह पगार लेने वाले हर उस पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी से आम जनता सवाल करती है कि आप लोग ड्यूटी को ड्यूटी क्यों नहीं समझते है।  

शनिवार 5 बजे से लेकर 7.30 बजे तक का समय एरिया जोड़ा फाटक, एकदम वाहन चालकों की भीड़ से जाम लग गया। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन के ध्वनि पास में रहने वाले बच्चों, बूढ़ों तथा आम जनता को परेशान करने लग पड़ी। लेकिन, कुछ दूरी पर ही स्थित थाना मोहकम्मपुरा पुलिस के कान में जरा सी भी गूंज नहीं सुनाई दी। लोगों ने पुलिस को फोन पर इस परेशानी के बारे बताया लेकिन पुलिस तब पहुंची जब स्थिति एकदम नियंत्रित हो चुकी थी। ट्रैफिक में फंसे लोगों ने ट्रैफिक जाम क्लीयर करने के लिए खुद ही कमान संभाल ली। लेकिन, ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए 7.30 बज गए। जाम खुलने के उपरांत लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली। ट्रैफिक में फंसे एक वाहन चालक ने कहा कि इन परिस्थितियों के पुलिस थाना तथा ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से जिम्मेदार है, अगर पुलिस यहां पर खड़ी होती तो ट्रैफिक समस्या पैदा ही नहीं होगी। मगर वो लोग ऐसा कुछ नहीं करते है। पता नहीं ट्रैफिक समस्या के दौरान वो लोग कहां पर चले जाते है। 

पुलिस आयुक्त को इस परेशानी के बारे समझना होगा

ट्रैफिक में फंसी महिला गुरप्रीत कौर, शैली, अंजना तथा साहिल प्रीत सिंह ने कहा कि यहां पर प्रतिदिन जाम लग जाता है। ट्रैफिक की समस्या अब की नहीं बल्कि काफी लंबे समय से देखी जा रही है। अगर कोई पुलिस की टीम यहां पर कभी कभार तैनात होती भी है तो उनका सिर्फ तो सिर्फ चालान काटने में लगा रहता है। ठीक चालान को भी काटा जाना चाहिए, लेकिन, ट्रैफिक समस्या का निवारण करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस आयुक्त से मांग की कि वे अपने विभाग पर थोड़ा शिकंजा करे तथा यहां पर ट्रैफिक पुलिस को खड़ा किया जाए। 

100% LikesVS
0% Dislikes