PUNJAB की भगवंत मान सरकार एकदम ‘FAIL,…LAW & ORDER का हाल है बुरा—विख्यात समाजसेवी इंद्रजीत सिंह

FAMOUS SOCIAL WORKER INDERJIT SINGH

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

प्रदेश के विख्यात समाज सेवक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार एकदम फेल साबित हुई। बठिंडा के नरिंदर सिंह की पुलिस हिरासत में मौत हो जाना, राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पार्षद हरजिंदर सिंह की अमृतसर के छेहरटा में सरेआम गोलियों से भून डाल देना, ये संकेत फेलियर सरकार की तरफ जाते हैं। प्रदेश में गैर-कानूनी असलहा की तस्करी , अपराधियों के पास अवैध असलहा होना भी सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रदेश में गोलीबारी की घटना तो अब आम बात हो चुकी है। पंजाब की जनता बिल्कुल महफूज नहीं है। पंजाब का भविष्य युवा अन्य राज्य या फिर विदेश की तरफ रुख कर रहा है। व्यापार भी बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। इंद्रजीत सिंह सोमवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे।  

समाजसेवक इंद्रजीत ने पत्रकारों को जानकारी देते कहा कि कभी स्वप्न में भी प्रदेश की जनता ने इस बात का अंदाजा नहीं लगाया था कि  आप सरकार एकदम फेल साबित होगी। पंजाब की जनता ने इन पर विश्वास कर विधानसभा चुनाव (2022) में भारी मतदान किया। उन्हें उम्मीद थी कि यह पार्टी सत्ता में आने के बाद प्रदेश की जनता का भविष्य बनाएंगी। लेकिन, ऐसा बिल्कुल ही नहीं हुआ। कानून व्यवस्था का हाल इतना खराब हो चुका है कि राज्य में हर दूसरे-तीसरे दिन गोलियां चल जाती है। वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने की बजाय प्रदेशीय सरकार जनता का ध्यान किसी अन्य मुद्दे की तरफ भटका देती है, ताकि, लोग सरकार पर सवाल खड़ा नहीं कर सकें। लेकिन, यह गलतफहमी ज्यादा देर तक नहीं चलने वाली है, क्योंकि, प्रदेश की जनता हर बात को समझती है कि कौन सही तथा गलत है। ये सिर्फ तो सिर्फ चुपचाप मतदान के दौरान जवाब देती है। आज चुनाव हो जाए तो आप का हारना बिल्कुल तय हैं, क्योंकि, लोग बहुत तंग हो चुके है। कोई वायदा भगवंत मान सरकार ने पूरा नहीं किया है। 

बेकसूर को करंट देकर मारना, कहां का कानून है

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले दिनों बठिंडा के बेकसूर नरिंदर सिंह को सीआईए स्टाफ ने पूर्व में संदिग्ध हालत में हिरासत में ले लिया। फिर बाद में उसे थर्ड डिग्री दिया गया। इतना ही नहीं करंट देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। अपनी गलती को छिपाने के लिए पुलिस ने सड़क दुर्घटना का बहाना बनाया। परिवार के विरोध उपरांत एक चिकित्सकों की जांच कमेटी ने पोस्टमार्टम किया तो उसमें साफ हो गया कि उसे करंट देकर मारा गया। क्योंकि, शरीर पर कई ऐसे घाव थे जो इस बात की ओर इशारा करते थे कि मृतक के साथ पुलिस ने काफी अमानवनीय व्यवहार किया। इस मामले को लेकर भी भगवंत मान सरकार की काफी खिली उड़ी है। जबकि, इस मुद्दे से भटकाने के लिए सरकार द्वारा युद्व नशे के खिलाफ मुहिम को बढ़ा चढ़ाकर जनता के समक्ष पेश कर रही है। लेकिन, जनता ने सरकार का सब गलत काम देख लिया है। बस इंतजार है, सरकार को जवाब देने का। 

विपक्ष भी नाखुश

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार पूर्व सरकार के मुकाबले बिल्कुल निकमी साबित हुई है। उनके शासनकाल में इस प्रकार की वारदात बहुत कम हुआ करती थी। कानून-व्यवस्था एकदम सही थी। लोग बेखौफ होकर घूम फिर सकते थे। किसी प्रकार से उनमें कोई डर नहीं था। पुलिस जनता की बात को सहीं प्रकार से सुनती थी। किसी को परेशानी नहीं झेलनी पड़ती थी। अब परिस्थितियां बिल्कुल प्रतिकुल है। अगर जनता थाना में जाती है तो उनकी बात को नज़रअंदाज कर दिया जाता है। सरकार की फेलियर को लेकर विपक्ष भी नाखुश है। अगर वे सरकार के खिलाफ बोलते है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवा देते है। जैसे कि पिछले दिनों कांग्रेस के विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ किया गया। हालांकि, हाईकोर्ट से बाजवा को राहत मिल गई थी। 

100% LikesVS
0% Dislikes