वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
फिल्मों के बड़े पर्दे के अभिनेता सोनू सूद रविवार को अमृतसर पहुंचे। श्री स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। बताया जा रहा है कि वह एक फिल्म में निर्देशक का अहम रोल निभा रहे है। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग अमृतसर के विभिन्न क्षेत्र में हुई। स्वर्ण मंदिर में उन्होंने ऐलान करते कहा कि वह इस फिल्म की सारी कमाई जरूरतमंदों को वितरित कर देंगे। आरंभिक तौर से ही उनका पंजाब का गहरा रिश्ता रहा है। किसानों के लिए अरदास मांगने के लिए आया हूं। फिल्म में किसान का रोल पंजाब फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता बिन्नू ढिल्लों किसान के तौर पर निभा रहे है। फिल्म में किसान के साइबर अपराध के जरिए हो रही ठगी को प्रमुख तौर पर दर्शाया गया।
सूद रविवार की दोपहर लग्जरी कारों की काफिला में अपनी टीम तथा सुरक्षाकर्मियों सहित श्री स्वर्ण मंदिर पहुंचे। पूर्व में उन्होंने मंदिर में माथा टेका। उसके बाद चारों तरफ परिक्रमा ली। बताया जा रहा है कि वह आम संगत की तरह लंगर खाते भी दिखाई दिए। इस बीच उन्हें प्रार्थना करते हुए 2 मिनट के लिए भी देखा गया। बताया जाता है कि सूद की स्वर्ण मंदिर में काफी अटल आस्था है। वह जब कभी पंजाब में आते है तो तब स्वर्ण मंदिर में उनके द्वारा माथा टेकने का कार्यक्रम निश्चित ही होता है। बता दें कि सोदू दक्षिण भारत की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में अभिनेता तथा विलन का रोल भी निभा चुके है। इनके किरदार को हमेशा से ही इनके प्रशंसकों ने सराहा ही है।
सूद ने कुछ समय मीडिया से भी बात की। उनसे पूछे गए सवालों का एक-एक करके जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से ही पंजाब के साथ लगाव रहा है। यह किसानों के धरती है। वह किसानों के लिए अरदास मांगने के लिए पहुंचे है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते कहा कि वह फिल्म की सारी कमाई जरूरतमंदों को वितरित कर देंगे। उनका संकेत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त, नशा पीड़ित जैसे लोगों के इलाज की तरफ था।

