RELIGIOUS..किस समाजसेवी ने बाबा श्री चंद के रह पर चलने की सलाह दी..?

FAMOUS SOCIAL WORKER INDERJIT SINGH

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर। 

जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के बड़े सपुत्र बाबा श्री चंद जी के 531 वां जन्म पर्व पर प्रख्यात समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने सभी समूची संगत को बधाई देते हुए उनके बताए मार्ग संदेश पर चलने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस समय पंजाब में बाढ़ के हालात में सिख संगत तथा कई एनजीओ पीड़ितों की मदद कर इस बात का प्रमाण दे रही है कि वह सच में ही गुरु के बताए मार्ग पर चल रही हैं। हमेशा से ही पंजाब में सिख-हिन्दू आपसी एकता, भाईचारा मिसाल पैदा करती आई है। इस आपातकालीन परिस्थितियों में भी वे सभी मिलजुल कर बाढ़ प्रभावितों तक पहुंच कर उन तक मदद पहुंचा रही है। 

सिंह ने कहा कि बाबा श्री चंद जी ने हमेशा ही संगत को सही तथा सच्चाई के राह पर चलने का उपदेश दिया। लेकिन, समाज में अधिकतर हिस्सा उनके बताए राह को भूल चुका है तथा बुराई के रास्ते पर चल पड़ा है जोकि एकदम गलत है। उन्होंने अपील की कि युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया को त्याग कर बाबा श्री चंद के बताए मार्ग तथा उनके ज्ञान को अपनाना चाहिए। ऐसा करने से समाज की नई पीढ़ी में काफी सुधार आ सकता है। इसके लिए हमारी एनजीओ को भी आगे आना होगा, अगर ऐसा संभव होता है तो समाज में काफी हद तक बदलाव हो सकता है। 

उन्होंने बाढ़ की परिस्थितियों पर चिंता जाहिर करते कहा कि बड़े दुख की बात है कि इस समय हर वर्ग को राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए थी, लेकिन, कुछ ऐसे लोग भी है जो इस समय भी राजनीति खोज रहे है। लेकिन, उनसे घबराने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है, क्योंकि, पंजाब प्रांत ने हमेशा ही एकता अखंडता की मिसाल पैदा कर उन्हें करारा ही जवाब दिया। देखना. इस बार भी राजनीति करने वालों को पंजाब के लोग उनके मुंह पर तमाचा मार कर उनके मंसूबों को नाकाम कर देंगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes