RELIGIOUS NEWS..कुछ खास…संगत को एक पंक्ति में बैठा कर लंगर भी छकाया , वाहेगुरु का जाप भी कराया

पवन कुमार.अमृतसर। 

धन धन श्री बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव देश-विदेश में काफी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन, आरंभिक तौर से परंपरा रही कि  पंजाब के अमृतसर में इसे अलग ही तरीके से मनाया जाता है। यहां पर इनके नाम का शहीदां साहिब का गुरुद्वारा उपस्थित है। शहर में कई जगह रविवार को लंगर लगा, लेकिन, बस स्टैंड के पास लंगर कुछ विशेष प्रकार का ही था। सुबह से लेकर देर रात वहां लंगर की व्यवस्था रही। प्रातःकाल चाय के साथ-साथ पकौड़े संगत के बीच वितरित किए गए। दोपहर से लेकर रात तक दाल फूलका के साथ-साथ कई प्रकार व्यंजन संगत को एक पंक्ति में बैठा कर छकाया गया। खास बात रही कि रोड पर गंदगी बिल्कुल ही नहीं फैलने दी गई। सफाई की पूरी-पूरी व्यवस्था की गई। 

इस लंगर को चलाने वाले रेहड़ी मार्केट के प्रभजोत सिंह तथा सुप्रीत सिंह  ने बताया कि यह लंगर काफी लंबे समय से यहां पर लगाया जाता है। प्रतिवर्ष बाबा जी के जन्म दिहाड़े पर वे सभी लोग एकजुट होकर लंगर की व्यवस्था करते है। इस बार भी लंगर सुबह से लेकर रात तक जारी रहा। किसी प्रकार से संगत को समस्या नहीं आए, इसके लिए नियमों का पूरा ध्यान किया गया। एक पंक्ति में बैठा कर लंगर छकाया गया। 

इस धार्मिक पवित्र कार्य में उन्हें सभी ने सहयोग दिया। हम उन सभी का धन्यवाद करना चाहते है, जिन्होंने इस सेवा के कार्य में उनका सहयोग दिया। बताया जा रहा है कि सायं काल को केक भी काटा गया तथा संगत के बीच बांटा भी गया। हम तो गुरु के समक्ष यही प्रार्थना करते है कि उन्हें इसी प्रकार बल बख्शे तथा समाज में नेक कार्य करते रहे। इस अवसर पर अजय कुमार, पवन कुमार, राजू, शेर सिंह काली, जग्गा सिंह, आर्यन कुमार , मुंशी कुमार, सार्थक आदि ने लंगर की सेवा में अपना-अपना सहयोग डाला।   

100% LikesVS
0% Dislikes