Target Killing साजिश नाकाम….यहां पर कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शूटरों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, बाद में हुई गिरफ्तारी, जांच-REPORT में जानेंगे, किस बात का हुआ बड़ा खुलासा..?

ENCOUNTER-AT-AMRITSAR-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बेहद मुस्तैदी भरी कार्रवाई करते हुए पंजाब को दहलाने की एक बड़ी ‘टारगेट किलिंग’ (Target Killing) की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद दो कुख्यात हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

दोनों जग्गू भगवानपुरिया गैंग से शूटर

जांच में पता चला कि दोनों जग्गू भगवानपुरिया गैंग से शूटर हैं। घायल की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव धाड़े फतेह सिंह, थाना बुल्लोवाल, होशियारपुर, जबकि दूसरे की पचान जश्नदीप सिंह उर्फ माया निवासी पट्टी चंबल, थाना छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरो​​पियों से एक .30 बोर पिस्तौल (मेड इन चाइना) 4 जिंदा कारतूस और मौके से 2 खाली खोल बरामद हुए हैं।

विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज

डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह संधू और एंटी गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रवि कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना इस्लामाबाद में हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है।

गैंगवार की साजिश नाकाम

पता चला आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर अंकुश के इशारे पर दो लोगों की हत्या करने जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ दो लोगों की जान बची है, बल्कि इलाके में गैंगवार की एक बड़ी और गंभीर वारदात भी टल गई है। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस बड़े ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आते फताहपुर इलाके में सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम रूटीन गश्त OR सर्च अभियान पर थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया और पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अचानक हुई इस फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और उसका हथियार भी छूट गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। घायल बदमालस नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कुख्यात गैंगस्टर अंकुश बाहमन के सीधे संपर्क में थे

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह और जश्नदीप सिंह उर्फ माया के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं दोनों आरोपी विदेश में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहे कुख्यात गैंगस्टर अंकुश बाहमन के सीधे संपर्क में थे। उन्हें विरोधी गुट के दो प्रतिद्वंद्वी गैंग सदस्यों की ‘टारगेट किलिंग’ यानी हत्या करने की सुपारी (जिम्मेदारी) दी गई थी, जिसे वे अंजाम देने ही वाले थे।”

कई गंभीर अपराधों से जुड़े

पुलिस जांच में पता तला है कि दोनों नशा तस्करी, चोरी लूट से लेकर दूसरे कई गंभीर अपराधों से जुड़े हुए हैं। ​पुलिस रिकार्ड में इनके खिलाफ कई थानों में नशा लूट के केस दर्ज हैं। पु​लिस ने इनके द्वारा किए गए अन्य अपराधों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि इनके निशाने पर कौन कौन से अपराधी हैं।

आरोपियों पर दर्ज केस

कुलबीर सिंह, उम्र 35 साल, शिक्षा ​10वीं इसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं।

FIR नंबर 82 दिनांक 04-06-2022 धारा 22 NDPS एक्ट थाना बुल्लोवाल, होशियारपुर * FIR नंबर 130 दिनांक 03-08-2024 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना बुल्लोवाल, होशियारपुर (चोरी) * FIR नंबर 10 दिनांक 05-02-2025 धारा 331(4), 305, 324(4) BNS थाना बुल्लोवाल, होशियारपुर (चोरी) * FIR नंबर 383 दिनांक 06-12-2025 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना सिटी, होशियारपुर (चोरी)

जश्नदीप सिंह उर्फ माया: उम्र: 21 वर्ष, शिक्षा: 8वीं

इसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

* FIR नंबर 19 दिनांक 27-01-2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना छेहरटा, अमृतसर (06 पिस्तौल) * FIR नंबर 234 दिनांक 29-10-2024 धारा 25, 29 आर्म्स एक्ट एवं 111 BNS थाना इस्लामाबाद, अमृतसर (12 पिस्तौल)###USA###UK###CRIME-NEWS-AMRITSAR###@

100% LikesVS
0% Dislikes