SNE NETWORK.TARN-TARAN/AMRITSAR.
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे तरनतारन के थाना खालड़ा में तैनात एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को पुलिस ने एक महिला साथी के साथ 300 ग्राम हेरोइन, 1.27 लाख रुपये की कथित ड्रग मनी और एक कार समेत गिरफ्तार किया है। थाना झब्बाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में सीमा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी खंगाल रही है कि लंबे समय तक सीमा क्षेत्र के खालड़ा और खेमकरण थानों में तैनाती के दौरान आरोपी के किन-किन लोगों से संपर्क रहे और उसका किसी संगठित नशा तस्करी नेटवर्क से संबंध था या नहीं। गिरफ्तारी के बाद साहिब सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।###USA###UK###CANADA###POLICE-COP-ARRESTED-WITH-DRUGS-DRUG-MONEY–AT-TARN-TARANNEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

