गोली मारने वाले पर पहले से दर्ज है तीन मामले….पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच पड़ताल शुरू की
जीजा-बहना मोबाइल की किस्त अदा करने ऑटो से उतरे थे जंडियाला गुरु …घात लगाकर दे दिया वारदात को अंजाम
एसएनई नेटवर्क.जंडियाला गुरु (अमृतसर)।
एक बार फिर से जिला अमृतसर गोलियों से दहल गया। वाक्यात बुधवार की शाम को जंडियाला गुरु का बताया जा रहा हैं। साले अपने तीन साथियों सहित सगे जीजा पर अंधाधुंध गोलियां दाग दी। गनीमत रहा कि बहन को गोली नहीं लगी। अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष करने वाले जोड़ा फाटक के रहने वाले अमृतपाल सिंह मनु की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही हैं। गोली पेट में लगी हैं। ऑपरेशन चल रहा हैं। गोली मारने वाले चरणजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना जंडियाला पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच पड़ताल आरंभ कर दी। हमलावर का जीजा तथा बहन अपने मोबाईल की किस्त अदा करने के लिए ऑटो से बाहर उतर ही रहे थे कि वहां पर पहले से घात लगाकर बैठा चरणजीत सिंह ने अपने साथियों सहित अंधाधुंध गोलियां दाग दी।
जानकारी मुताबिक जौड़ा फाटक के रहने वाले अमृतपाल सिंह उर्फ मन्नू का किरण के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों ही प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के परिवार में मां तथा भाई इस शादी से नाखुश था। वह दोनों के खिलाफ रंजिश रखता था। जीजा को मारने का पूर्व में ही योजना तैयार कर ली गई थी। जीजा के आने जाने की रेकी अपने साथियों से कराई। रेकी दौरान , उसे पता लगा कि जीजा उसकी बहन के साथ ऑटो में सवार होकर जंडियाला के पास मानावालां जा रहा हैं।
बुधवार को हमलावर ने अपने साथियों के साथ उक्त क्षेत्र में घात लगाई। जब उसने बहन तथा जीजा को आटो से बाहर निकलते देखा तो तीन फायर गोली चला दी। जीजा के पेट में गोली लग गई। तत्काल जमीन पर गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन जारी है। हालत चिंताजनक बताई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मौके से उन्हें दो खाली होल बरामद हो गए। पूर्व में अपराधी के खिलाफ तीन मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को पूर्ण रुप से इंसाफ किया जाएगा।