अमृतसर ब्रेकिंग….कानून व्यवस्था बदहाल….पंजाब के बड़े किसान नेता पर सरेआम जानलेवा हमला….गिड़गिड़ाते रहे,किसी ने नहीं बचाई जान…जानकार पहुंचे तो भाग खड़े हुए हमलावर

प्राथमिक जांच…नशे के सौदागरों का हैं हमला में हाथ….पुलिस जांच में जुटी…दावा, जल्द होंगे हमलावर पुलिस की सलाखों के पीछे

लाली गिल.अमृतसर।

यहां पर लूटपाट, रंगदारी, हत्या जैसे संगीन अपराध हो जाना, अब आम बात हो चुकी हैं। पुलिस लाख दावे करती है कि शहर की कानून व्यवस्था एकदम दुरुस्त हैं, जबकि, आए दिन अपराध की बढ़ती गतिविधियों से साफ जाहिर होता है कि पुलिस एकदम झूठ बोलती है। हमेशा ही, उसे अपनी पीठ थपथपाने में मजा आता है, जबकि, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना , शायद उसकी ड्यूटी से कोसो दूर हो चुका हैं। मामला पंजाब की धार्मिक राजधानी अमृतसर के एक गांव से जुड़ा हुआ हैं। वहां पर एक बड़े किसान नेता पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला कर, उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला तेजधार हथियारों से जान से मारने की नीयत से किया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी जानकारी सामने नहीं आई। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मामला गुरुवार का बताया जा रहा हैं। गांव भगतूपुरा के रहने वाले किसान नेता सुखजिंदर सिंह माहू रोजमर्रा की तरह घर के पास सैर कर रहे थे। अचानक एक कार से कुछ अज्ञात बदमाश उतरे। उनके हाथ में तेजधार हथियार थे। सभी ने पहले उनके (किसान नेता) के साथ बेरहम तरीके से मारपीट की। उसके बाद लाठियों, खंजर एवं दातर से हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए वे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। नेता के जानकारों (पहचान वालों) को इस बात का पता चला तो वे लोग वारदात स्थल पर पहुंच गए। सभी हमलावर लोगों को देख कर मौके से कार में बैठ कर फरार हो गए। लहुलुहान हालत में देख किसान नेता को उनके जानकार गाड़ी में बैठाकर अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि किसान नेता को काफी गंभीर चोटें पहुंची है। शरीर के कुछ भाग की हड्डियां भी टूट चुकी है। 

आरोप-नशे के सौदागरों ने कराया हमला

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसान नेता पर जिन्होंने हमला किया। वह सब लोग नशे के बहुत बड़े सौदागर है। उनके खिलाफ काफी संगीन मामले दर्ज है। हमेशा ही किसान नेता इन लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करते आए है। पता , इस बात का भी चला है कि किसान नेता ने नशे से जुड़े कुछ सौदागरों के खिलाफ कुछ समय पूर्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। खैर, शिकायत से संबंधित मामले को लेकर आज तक तो जांच नहीं शुरू हुई। लेकिन, सौदागरों के इशारों पर कुख्यात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला तो जरुर कर दिया। 

विधानसभा चुनाव लड़ चुके है किसान नेता

किसान नेता सुखजिंदर सिंह माहू उर्फ भगतुपुरा विधानसभा चुनाव 2022 में अमृतसर की हलका पूर्वी से चुनाव लड़ चुके हैं। काफी तेज तर्रार नेता है। हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ते आए है। इनकी जान के कई दुश्मन भी हैं। लेकिन वह अपनी जान की परवाह किए बगैर, उन्होंने अपने संघर्ष को निरंतर जारी रखा है। 

कड़ी कार्रवाई होगी, नहीं बख्शे जाएंगे हमलावर

पुलिस ने जानकारी दी कि किसान नेता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हमला किस वजह से किया गया, इसके लिए पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी। वारदात स्थल के आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा हैं। हमला करने वालों की पहचान की जा रही हैं। जल्द सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर, उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जाएंगा। किसी को अमन शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes