अमृतसर ब्रेकिंग—–खाना-खाने के दौरान हुआ क्लब में विवाद, चली गोली—-घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डा के पास हुई, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरे, पुलिस आई हरकत में, डीवीआर कब्जे में लेकर अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज, अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.अमृतसर। 

खाना-खाने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने गोली चला दी। घटनाक्रम रविवार की देर रात का बताया जा रहा हैं। घटनाक्रम एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक निजी क्लब का बताया जा रहा हैं। किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास हुआ। सोशल मीडिया में सोमवार को तस्वीरें वायरल हुई तो स्थानीय पुलिस हरकत में आई। 

सूचना पाने पर पुलिस ने क्लब में लगी डीवीआर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद क्लब में खाना-खाने को लेकर 2 गुट के बीच हुआ। पुलिस ने एक गुट के बयान दर्ज कर दूसरे गुट के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

रविवार को श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डा के पास एक नामचीन क्लब में पार्टी रखी गई थी। सूत्रों से पता चला है कि पार्टी में डांस-गाना भी आयोजित किया गया। शराब के नशे में सभी लोग टली थे। ऐसे में दो गुट खाना खाने के दौरान भिड़ गए। पहले क्लब में हाथापाई हुई। फिर विवाद बाहर सड़क तक आ गया। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में सामने आ रहा है कि कैसे दो गुट हाथापाई कर रहे हैं। क्लब के बाउंसर एवं सुरक्षा कर्मी काफी देर तक झगड़ा छुड़ाने का प्रयास करते हैं। लेकिन, दोनों गुट शराब के नशे में टल्ली थे। एक गुट ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। इतने में भगदड़ मच गई। 

मामला दर्ज, जांच-पड़ताल जारी, बख्शा कोई नहीं जाएगा

थाना एयरपोर्ट के प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका हैं। विवाद दो गुट में खाना खाने को लेकर हुआ। एक गुट ने गोली चलाई। कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। घटनाक्रम की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। कथित अपराधियों की पहचान की जा रही हैं। पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

75% LikesVS
25% Dislikes