एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
शहर में गोली चलना आम बात हो चुकी है। पुलिस आयुक्त शहर में अपराध मुक्त बनाने के प्रयास पर अपनी तथा पुलिस की पीठ थपथपाते है, जबकि, 24 घंटा के भीतर शहर में दो जगह गोली चल जाना कहीं न कहीं पुलिस की कार्य़प्रणाली पर बड़े सवाल खड़ा करता है। पता चला शनिवार सायं चार बजे के करीब रंजीत ऐवन्यू क्षेत्र में गोली चल जाती है। बताया जा रहा है कि गोली किसी प्रसिद्व कारोबारी पर चलाई गई। परिवार राजनीति रसूख भी रखता है। किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। इसी प्रकार देर रात गुरबख्श नगर में गोलियां दो गुट की बीच चली थी। तीन गोलियां पुलिस ने बरामद कर ली। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश सामने आई। तीन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हमलावरों द्वारा की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक अधिकारी ने की।
देर रात गुरबख्श नगर में दो गुटों की पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों गुट आप में भिड़ गया। दूसरे गुट पर गोलियां चलाने तथा इंट-पत्थर फेंकन के आरोप लगे। तीन कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगें। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल पाया। वहां से तीन गोली के खोल बरामद हुए। पुलिस ने कुछ हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शनिवार शाम चार बजे रंजीत ऐवन्यू में स्थित एक निजी होटल के मालिक पर किसी अज्ञात द्वारा गोली चला दी गई। गनीमत रहा कि अनमोल चड्ढ़ा को गोली नहीं लगी। गोली चलाने वाला मौके से फरार हो गया। मौके पर एसपी नार्। गुरमीत सिंह तथा थाना रंजीत ऐवन्यू प्रभारी एसएचओ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएघा. शहर में दहशत का माहौल है।