अमृतसर में पुलिस एएसआई के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी….शरीफ दंपत्ति पर चलाई गोलियां, भागकर बचाई जान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पुलिस आई हरकत में, गुनहगार 3 अज्ञात सहित कुल 4 के खिलाफ मामला दर्ज, मौके से 1 होल बरामद, क्षेत्र में दहशत का माहौल

क्राइम रिपोर्टर अनिल भंडारी. अमृतसर।

शहर में कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गई। जबकि, पुलिस आयुक्त हमेशा अपनी जांबाज पुलिस की पीठ थपा कर उन्हें बहादुरी का खिताब देते आए हैं। लेकिन, देर रात पुलिस विभाग के एक एएसआई के बेटे द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया। एक शरीफ दंपत्ति के खिलाफ उक्त गुनहगार ने तीन राउंड गोलियां चला दी। मौके से भाग कर, दंपत्ति ने अपनी जान बचाई। घटनाक्रम सारा सीसीटीवी में कैद हो चुका हैं। मामला मंगलवार की देर रात 11 बजे का बताया जा रहा हैं। सूचना मिलने पर थाना डी डिवीजन एवं चौकी शहीद उधम सिंह की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुल्तानविंड रोड के अधीन कोट आत्मा राम के रहने वाले करणजीत सिंह के बयान पर सुल्तान विंड के रहने वाले जसरात पन्नू  एवं 3 अज्ञात सहित कुल 4 को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मौके से एक होल पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं। 

पुलिस को दिए बयान में करणजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी के साथ बाजार गया था। रास्ते में जसराज अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसने बिना बात के विवाद शुरु कर दिया। विरोध किया तो अपनी पिस्टल से तीन राउंड फायर कर दिए। मौके से भाग कर जान बचाई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कथित अपराधी अपने साथियों संग  मौके से फरार हो गया। बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को घटना के बारे सूचित कर दिया गया। 

पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने घटनास्थल हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में कथित अपराधी द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई हैं। मौके से एक होल बरामद कर लिया। पिस्टल लाइसेंसी या फिर अवैध था। इस बारे पुलिस जांच कर रही हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। दावा किया कि जल्द ही कथित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देने वालों के चेहरे पहचान लिए गए हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes