सीएम भगवंत मान को भी लिखा पत्र, कहा—मुझे, कथित अपराधियों से है जानमाल का नुकसान….मांग……हाथ जोड़कर लगाई इंसाफ की गुहार
अनिल भंडारी.अमृतसर।
पिछले दिनों वल्ला मंडी में एक बहुत बड़ा कांड हुआ था। वल्ला में काम करने वाले एक निर्धन मजदूर को हमलावरों ने तेजधार हथियार से काट डाला था। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ। थाना मकबूलपुरां पुलिस ने वल्ला मंडी के रहने वाले हमलावर जिमी, हरजीत सिंह, राजयोग सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। अब, चूंकि, इस प्रकरण के अहम पीड़ित जलियांवाला बाग की नीवी गली के रहने वाले बलजीत सिंह, जिला अमृतसर मंडी स्टोर के संचालक ने पुलिस आयुक्त आईपीएस अजय पाल सिंह से शुक्रवार को मुलाकात कर, कथित अपराधियों के खिलाफ जुर्म में धारा की बढ़ोत्तरी को लेकर एक लिखित-शिकायत पत्र दिया। मामले की अगली कार्रवाई के लिए जांच-पड़ताल अतिरिक्त आयुक्त पुलिस (एसीपी) पूर्वी आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु राणा को सौंप दी गई। उधर,पीड़ित ने हाथ जोड़ कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है।
8 अप्रैल 2022 को जिला अमृतसर की वल्ला मंडी में सुबह आम दिनों की तरह सब्जी के बड़े विक्रेता काम कर रहे थे। अचानक हथियारों से लैस होकर कथित अपराधी जिमी, हरजीत सिंह तथा राजयोग सिंह मंडी में पहुंचे। मंडी में सब्जी का स्टोर चलाने वाले बलजीत सिंह अपने काम में व्यस्त थे। उन्होंने देखा कि बाहर उनके मजदूर रछपाल सिंह पर कथित हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वाक्यात सुबह का 8 बजे का था। हमलावरों ने उसे अपने तेजधार हथियार से बुरी तरह से काट डाला। सिर पर कई बार वार किए। बड़ी मुश्किल से बलजीत सिंह ने अपने स्टोर के भीतर जाकर अपनी जान को बचाया। सीसीटीवी कैमरा में कैद तस्वीरों में साफ स्पष्ट हुआ था कि हमलावरों ने पूरा तांडव मचाया था। लोगों में उस दौरान भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची तो हमलावर भाग खड़े हुए। घायल रछपाल को केडी अस्पताल लाया गया। 14 दिन उसका इलाज चला। पुलिस ने कथित अपराधियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन, धाराएं कमजोर होने की वजह से उन्हें जमानत आसानी से मिल गई।
हमलावर, अब सब्जी स्टोर संचालक बलजीत सिंह को जान से मारने की धमकी लगा रहे है। कामकाजी बलजीत सिंह ने कथित अपराधियों के खिलाफ कानूनी आवाज में जवाब देने का प्रण लेते हुए , पुलिस आयुक्त के पास जाकर शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने शिकायत कर्ता पीड़ित की हर बात को ध्यानपूर्वक से सुना तथा कानूनी रूप से इंसाफ का भरोसा दिया। जुर्म में बढ़ोत्तरी को लेकर, इस केस की जांच-पड़ताल एसीपी पूर्वी को सौंप दी गई। इस मामले को लेकर बलजीत सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी इंसाफ की गुहार लगाई है।