SNE NETWORK.AMRITSAR.
पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवती द्वारा अपने पिता को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शख्स की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, खलचियां थाना क्षेत्र निवासी हरमिंदर सिंह घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी स्नेहदीप कौर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवती ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्तौल उठा ली और पिता पर फायरिंग कर दी। गोली पीठ से होती हुई सीने के पास से निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
डीसीपी सुखपाल सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था और विवाद किस स्थिति में बढ़ा।###USA###CRIME-NEWS##UK###@

