17 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पति रहता है विदेश में, बच्चों ने भी पुलिस समक्ष मां द्वारा दादा-दादी को प्रताड़ित करने की दी गवाही
एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
दरोगा साहब, मुझे मेरे पति को अपनी बहू से बचाए, जान से मार देगी। हमारे साथ हमेशा करती रहती है मारपीट। पीड़ित के फोन उपरांत थाना मोहकम्मपुरा पुलिस पीड़ित बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के लिए, उनके आवास पहुंची। घर जाकर महिला के बयान कलमबंद किए। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा पिछले कुछ वर्ष विदेश (न्यूजीलैंड) में रह रहा हैं। 17 वर्ष शादी को हो चुके हैं। पोता-पोती भी दादी-दादी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने भी अपनी मां के दादा-दादी को प्रताड़ित करने की पुलिस को गवाही दी। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के उपरांत मामले की जांच-पड़ताल गहनता से शुरू कर दी।
मामला , पंजाब के जिला अमृतसर के थाना मोहकम्मपुरा के साथ जुड़ा हैं। थाना क्षेत्र के अधीन एक इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू के खिलाफ प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए हैं। इस बाबत संबंधित थाना में फोन कर शिकायत दी गई। पुलिस हरकत में आई। थाना के एएसआई चरणजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित बुजुर्ग महिला के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयान को कलम बंद किया। महिला आश्वासन दिया कि माता जी आपको घबराने की कदापि जरूरत नहीं है, पुलिस सदैव आपके के साथ हैं। महिला को पुलिस से आश्वासन मिलने के उपरांत, उन्होंने राहत महसूस की।
हैरान करने वाली बात यह है कि बहू के समर्थन में कोई नहीं हैं। बल्कि, उसके तीन बच्चे (दो बेटियां, एक बेटा) भी दादा-दादी के समर्थन में हैं। उन्होंने खुलकर पुलिस के समक्ष साफ तौर पर कहा कि हमारे दादी-दादी बिल्कुल ठीक हैं। हमेशा ही उन्होंने सभी से प्यार किया हैं। मां पर आरोप लगाते कहा कि वह हमेशा दादा-दादी के साथ झगड़ा करती हैं। मांग की कि दादी-दादी को इंसाफ मिलना चाहिए।
इस संबंध में बहू से बातचीत के लिए संपर्क किया तो कोई बात नहीं हो पाई।
जांच जारी है पुलिस
पुलिस के मुताबिक, बयान दोनों तरफ से दर्ज किए गए हैं। शादी 17 साल पहले हुई थी। बहू ने ससुराल परिवार पर आरोप लगाए है कि उसे जेब खर्च नहीं दिया जाता हैं। विवाद अधिक नहीं बढ़े, इसलिए महिला (बहू) को उसके परिजनों को फोन पर सारी स्थिति के बारे अवगत करा दिया गया। शायद, उसके परिजन कल ले जाए। बुजुर्ग के बेटे से बातचीत हुई है। 30 जुलाई वापस भारत आ रहा हैं। दोनों पक्ष को आमने-सामने बैठा कर अगली कार्रवाई कानून के मुताबिक की जाएगी।
सांकेतिक तस्वीर