हिमांशु शर्मा.अमृतसर।

पूरे देश में रक्षाबंधन का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। बहन अपने भाई की लंबी आयु, कुशल जीवन की दुआ, इस उत्सव पर करती हैं। सरहद पर तैनात जवानों को राखी बांधने के लिए पूर्व लक्ष्मीकांत चावला पहुंची। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता के लिए सुरक्षा बल 24 घंटे सीमा पर तैनात रहते हैं। इस अवसर पर चावला ने संदेश दिया की कि एसी में बैठने वाली महिलाएं, सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के दर्द का अहसास करें। प्रत्येक महिला अपने निकटतम सीमा क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले 5-5 जवानों को राखी बांधने का बीड़ा उठाए तथा उक्त जवानों का हौसला बढ़ाया जाए।
इसी प्रकार से महाराष्ट्र की एक संस्था से जुड़ी महिलाएं भारत-पाक की अटारी सीमा पर पहुंची। उन्होंने , वहां पर तैनात सुरक्षा बल जवानों के हाथ पर राखी बांधी। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। खुशी के पल देख हर कोई अच्छा महसूस कर रहा था। उक्त महिलाओं का कहना था कि उन्हें अपने जवान भाईयों की कलाई में राखी बांधने का अवसर मिला, बड़ा अच्छा लगा। देश की सुरक्षा में 24 घंटा तत्पर रहते हैं। इनकी बदौलत ही देश का प्रत्येक नागरिक सही ढंग से सांस ले रहा हैं। हमारी मौलिक ड्युटी बनती है कि प्रत्येक त्यौहार में, इनके साथ शामिल होकर खुशी को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि इन्हें दूरी का अहसास बिल्कुल नहीं हों।

गिद्दा डाल छात्राओं ने बढ़ाई रौनक
इस अवसर पर, विभिन्न स्कूल की छात्राएं भी सीमा पर पहुंची। पंजाबी लोक नृत्य (गिद्दा) डाल, रौनक बढ़ा दी। इस गिद्दे को देख कर सभी ने तालियां बजाई तथा वहां पर पहुंची महिलाओं ने भी गिद्दा डाला। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला। सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी भी इस अवसर पर पहुंचे। स्कूली छात्राओं को उचित सम्मान भी दिया गया।